फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The support price for C-grade apples should be increased

सी-श्रेणी सेब के समर्थन मूल्य में वृद्धि की जाए : किसान मोर्चा

Thu, 23 Jul 2026 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
. भाजपा किसान मोर्चा ने सेब बागवानों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

.एचपीएमसी और हिमफेड के लंबित भुगतानों का शीघ्र निपटारा करने की भी मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। भाजपा किसान मोर्चा जुब्बल-कोटखाई ने वीरवार को सेब बागवानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन तहसीलदार कोटखाई के माध्यम से राज्यपाल, मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्रियों को भेजा गया है। मोर्चा ने बागवानों के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश के सेब उत्पादक लगातार चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। इनमें उत्पादन में गिरावट, नई बीमारियों का प्रकोप और बढ़ती लागत शामिल है। बागवानों को अपने उत्पाद का उचित मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। किसान मोर्चा ने एचपीएमसी और हिमफेड के लंबित भुगतानों का शीघ्र निपटारा करने की मांग की। साथ ही, एमआईएस के तहत सी-श्रेणी सेब के समर्थन मूल्य में वृद्धि की जाए। गुणवत्तापूर्ण दवाइयों की समय पर उपलब्धता और तकनीकी मार्गदर्शन भी सुनिश्चित करने को कहा गया। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने कहा कि यदि सरकार ने समय रहते कदम नहीं उठाए। इससे बागवानों की आर्थिक स्थिति और अधिक प्रभावित होगी। भाजपा नेता चेतन बरागटा ने कहा कि सेब बागवान प्राकृतिक आपदाओं, फसल रोगों और बढ़ती उत्पादन लागत जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से इन समस्याओं को आजीविका से जुड़ा मुद्दा मानकर तत्काल समाधान करने का आग्रह किया। ज्ञापन में कई अन्य महत्वपूर्ण मांगें भी उठाई गईं। इनमें सेब खरीद केंद्रों पर सी-श्रेणी सेब की खरीद में कथित अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच शामिल है। ओलावृष्टि रोधी जाल की लंबित अनुदान राशि का भुगतान भी मांगा गया। पत्ता झड़ने की बीमारी सहित विभिन्न रोगों की रोकथाम के लिए वैज्ञानिक उपाय करने की बात कही गई। सेब की नई बीमारियों पर व्यापक अनुसंधान कराने की भी मांग की गई है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश डोगरा, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल जबैईक, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुंदर डोगरा और जुब्बल मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी मांटा, जिला महामंत्री चेतन कडेईक, रवि पनैईक और राकेश वर्मा भी इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article