{"_id":"691c4a608c1a84b34604e7c7","slug":"the-state-of-filth-in-ward-number-four-of-dansa-panchayat-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-148328-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: डंसा पंचायत के वार्ड नंबर-चार में गंदगी का आलम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: डंसा पंचायत के वार्ड नंबर-चार में गंदगी का आलम
विज्ञापन
डंसा पंचायत के वार्ड नंबर चार में सड़क किनारे खुले में फैले कचरे से बढ़ी समस्या। संवाद
खुले में नियमों को ताक पर रखकर कूड़ा लग रहा ठिकाने
वातावरण हो रहा प्रदूषित, बीमारियां फैलने का बढ़ा अंदेशा
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। उपमंडल रामपुर की डंसा पंचायत के वार्ड नंबर-चार जगूनी में स्वच्छता की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सड़क के किनारे नाले में ग्रामीण खुले में कूड़ा फेंक रहे हैं। इससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है, वहीं बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। जिस स्थान पर कूड़े के ढेर लगाए जा रहे हैं, वहां उचित मूल्य की सहकारी दुकान से लोगों को खाद्य वस्तुओं का वितरण किया जा रहा है। हालांकि, पंचायत स्तर पर बीते वर्ष गाड़ी के माध्यम से प्लास्टिक युक्त कूड़ा एकत्रित करने की योजना थी, लेकिन ग्रामीणों का सहयोग न मिलने के चलते योजना ठंडे बस्ते में पड़ गई। महिला मंडल जगूनी की प्रधान नीता नेगी ने बताया कि महिला मंडल की बैठक में यह मुद्दा कई बार उठाया जाता है, लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया है कि घर का कूड़ा एकत्रित कर अपने खेतों में या घर के पास गड्ढे में डालें ताकि आसपास का वातावरण दूषित न हो l