फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The snowflakes broke the apple twigs; Plants uprooted

बागवानों के सपनों पर गिरा बेमौसमी हिमपात चारों ओर हाहाकार

Fri, 23 Apr 2021 09:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
The snowflakes broke the apple twigs; Plants uprooted
The snowflakes broke the apple twigs; Plants uprooted
रोहडू। कई दशकों बाद हिमपात से सेब की फसल को पूरी तरह तबाह कर दिया है। हिमपात से सेब की टहनियां पौधे टूट कर जमीन पर गिर गए हैं। ओलों से फसल को बचाने के लिए लगाई गई एंटी हेल नेट पर बर्फ जमने से ये टूट गई हैं। भारी हिमपात से हुए नुकसान के बाद सेब बहुल क्षेत्र में चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है।
विज्ञापन

वीरवार रात से शुरू हुए हिमपात के बाद छह हजार फुट से ऊंचाई वाले क्षेत्र के सेब बगीचों में फसल सहित बगीचे बरबार हो गए हैं। भारी हिमपात से ओलों को बचाने के लिए लगाए गए नेट से अधिक नुकसान पौधों को हुआ है। सात हजार फुट से ऊंचाई वाले क्षेत्र के सेब बगीचों में फूलों पर हिमपात जमा हुआ है। मांदल पंचायत के प्रधान बलबीर शर्मा ने बताया कि पूरी पंचायत में सेब की फसल तो तबाह हो ही गई सेब के पौधे टूट गिर पर खत्म हो गए हैं।
विज्ञापन

झाल्टा पंचायत के प्रधान महावीर जगटा ने बताया कि बगीचों में लोगों ने ओले से बचने के लिए इसी साल एंटी हेल नेट लगाए हिमपात गिरने से नेट की धज्जियां उड़ गई हैं। नेट को बांधने के लिए लगाए गए बांस के डंडे तक हिमपात से टूट चुुके है। उपमंडल रोहडू के तहत हर पंचायत में बागवानों को हिमपात से नुकसान हुआ है। क्षेत्र के लोग अब सरकार से राहत की मांग कर रहे हैं, ताकि प्राकृतिक आपदा के इस संकट से उभरा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहडू-शिमला मार्ग कई घंटे बंद रहा
शुक्रवार को सुबह आठ बजे से दस बजे के बीच खड़ापत्थर में हिमपात होने के कारण छोटे वाहन फंसते रहे। खड़ापत्थर में करीब चार इंच ताजा हिमपात हुआ है। डोडरा क्वार सड़क पर चांशल घाटी में करीब तीन फीट तक बर्फबारी हुई है। रोहडू-रामपुर मार्ग पर सुंगरी में भी करीब चार इंच ताजा हिमपात हुआ है। सुंगरी-रामपुर मार्ग भी हिमपात के कारण चार घंटे तक वाहनों के लिए बंद रहा। रोहडू उपमंडल मुख्यालय से धमवाड़ी, तांगणू, लढोट, नारकंडा, रामपुर के लिए शुक्रवार को हिमपात से सड़क बंद होने के बाद बस सेवाएं नहीं चल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed