फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The road in Kotkhai market has become dilapidated due to lack of water drainage.

Rampur Bushahar News: कोटखाई बाजार में पानी की निकासी नहीं होने से सड़क हुई खस्ताहाल

Tue, 23 Sep 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
The road in Kotkhai market has become dilapidated due to lack of water drainage.
कोटखाई बाजार में सड़क के किनारे जमा हुआ पानी। संवाद
कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई बाजार की सड़क के किनारे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। इससे बाजार की सड़क खस्ताहाल हो गई है। लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। पंजाब नेशनल बैंक के पास सड़क पर पानी जमा होने से स्थानीय लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि नाली नहीं होने से लंबे समय तक पानी सड़क पर एकत्रित रहता है। इससे बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ रहा है। सड़क की खस्ता हालत से पैदल चलना और वाहनों की आवाजाही दोनों ही मुश्किल हो गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की जल्द मरम्मत की जाए और पानी के निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए। कोटखाई के लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता कुलदीप ठाकुर ने कहा कि निजी भवनों का पानी सड़क में छोड़ा गया है। इस वजह से समस्या आ रही है। गड्ढों की मरम्मत कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article