{"_id":"697b70621a649db4d4008eba","slug":"the-only-dermatologist-in-khaneri-hospital-is-on-leave-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-153185-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: खनेरी अस्पताल में एक मात्र त्वचा रोग विशेषज्ञ छुट्टी पर, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: खनेरी अस्पताल में एक मात्र त्वचा रोग विशेषज्ञ छुट्टी पर, मरीज परेशान
विज्ञापन
मरीजों को उपचार के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा
रामपुर बुशहर। रामपुर के खनेरी स्थित महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर अस्पताल में त्वचा रोग चिकित्सक के 4 फरवरी तक छुट्टी पर चले जाने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में केवल एक ही त्वचा रोग चिकित्सक होने के कारण मरीजों को उपचार के लिए भटकना पड़ रहा है। बर्फबारी होने और ठंड बढ़ने से विभिन्न त्वचा रोगी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अस्पताल आने वाले मरीजों को त्वचा रोग चिकित्सक के छुट्टी पर होने का पता चलने पर हताश होकर लौटना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 80 त्वचा रोग से संबंधित पहुंचते हैं। त्वचा रोगों की समस्या तो तब बढ़ रही जब अन्य निजी और राजकीय अस्पतालों में भी त्वचा रोग के चिकित्सक नहीं मिल रहे हैं। खनेरी अस्पताल में चार जिलों के विभिन्न उपमंडलों से लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में चिकित्सक नहीं मिलने से उनकी परेशानी और बढ़ जाती है। लोगों ने मांग की है कि अस्पताल में एक और त्वचा रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानी न हो।