Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The monthly meeting of the Rampur Block Congress was held in Rampur on Sunday

Rampur Bushahar News: कांग्रेस की बैठक वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान पर चर्चा

Sun, 15 Nov 2026 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
The monthly meeting of the Rampur Block Congress was held in Rampur on Sunday
रामपुर में ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में मौजूद पदा​धिकारी और सदस्य। संवाद
. पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस पर्यवेक्षक राव दान सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
विज्ञापन

. कांग्रेस संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
. दिवंगत विधायक नंद लाल को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव और शहर-शहर मतदाताओं को जागरूक करने का आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
ब्लॉक कांग्रेस रामपुर की मासिक बैठक रविवार को रामपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने की। बैठक में हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पर्यवेक्षक राव धान सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन की मजबूती, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और कांग्रेस के देशव्यापी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में दिवंगत विधायक नंद लाल को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को भी याद किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राव धान सिंह ने जिला, ब्लॉक और विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में संगठन को मजबूत करने के लिए जोश भरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना होगा। संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों के बीच जाकर जनसमस्याओं को उठाना जरूरी है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। राव धान सिंह ने कहा कि राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस ने देशभर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान शुरू किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कामकाज को लेकर विपक्ष ने आपत्ति जताई है। उनके अनुसार, देश में करीब 13 करोड़ लोगों को मताधिकार से वंचित किए जाने का मामला लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग के दो सदस्यों ने भी इस संबंध में 14 बार विरोध दर्ज करवाया है और राष्ट्रपति को पत्र लिखकर अपनी आपत्ति जताई है। उन्होंने भाजपा पर चुनाव आयोग का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को निष्पक्ष तरीके से मतदान करने का अधिकार मिलना चाहिए। यदि मतदाता सूची से लोगों के नाम हटाए जाते हैं या उनके मताधिकार को प्रभावित किया जाता है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर देशव्यापी अभियान चला रही है और गांव-गांव तथा शहर-शहर चौपाल लगाकर लोगों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार और बंगाल में चुनाव के दौरान मतों में गड़बड़ी कर भाजपा ने सरकारें बनाई हैं। उन्होंने बंगाल का उदाहरण देते हुए दावा किया कि वहां चुनाव से पहले मतदाता सूची से लोगों के नाम हटाए गए और चुनाव के बाद कुछ नाम दोबारा जोड़ दिए गए। राव धान सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार की रक्षा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। जब तक आम आदमी का वोट सुरक्षित नहीं होगा, तब तक लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत नहीं किया जा सकता। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इस अभियान को जन आंदोलन का रूप देने और अधिक से अधिक लोगों को इसके साथ जोड़ने की अपील की। बैठक में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष चंद्रप्रभा नेगी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed