फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The memorial built in Jury is in a dilapidated state today

Rampur Bushahar News: भारत-तिब्बत मार्ग का निर्माण करने वाले श्रमवीरों का स्मारक खस्ताहाल

Mon, 20 Jul 2026 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
The memorial built in Jury is in a dilapidated state today
ज्यूरी के मेमोरियल पार्क की बिगड़ी हालत, सुधारने की उठी मांग। संवाद
स्मारक से गिरने लगा कंक्रीट, पार्क में घूमने वालों पर बना खतरा
विज्ञापन

पंचायत प्रधान ने एसडीएम से उठाई मांग, एनएचएआई को मरम्मत के निर्देश देने की लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
भारत को तिब्बत से जोड़ने वाले मार्ग का निर्माण करने वाले श्रमवीरों की याद में ज्यूरी में बना स्मारक आज खस्ताहाल है। हालात ऐसे हैं कि भारी भरकम स्मारक से कंक्रीट के बड़े-बड़े टुकड़े गिर रहे हैं। ऐसे में पार्क में घूमने आने वाले छोटे बच्चों और आम लोगों को भी खतरा बना हुआ है। स्मारक की दयनीय स्थिति को देखते हुए ज्यूरी पंचायत की नव निर्वाचित प्रधान राज कांता ने एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह से मांग की है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को जल्द मरम्मत करवाने के निर्देश दिए जाएं। उन्होंने कहा कि स्मारक का समय-समय पर ठीक से रखरखाव की व्यवस्था न होने और स्मारक का ढांचा काफी पुराना होने के कारण यह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो सकता है।भारत-तिब्बत सीमा मार्ग के नाम तो नेशनल हाईवे-22, 05 और नेशनल हाईवे-505 बदलते रहे लेकिन इस मार्ग को बनाने वाले मजदूरों के स्मारक की दशा बदलने के किसी ने प्रयास नहीं किए। भारी भरकम स्मारक के रखरखाव तक की ठीक से व्यवस्था न होने के कारण स्मारक की कंक्रीट कई जगह से टूटती जा रही है।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी कंक्रीट के टुकड़ों को गिरने से रोकने के लिए जल्द उचित कदम उठाए और स्मारक के ढांचे को नए सिरे से निर्माण की आवश्यकता को देखते हुए केंद्र सरकार को प्रपोजल बनाकर भेजा जाए। -- राजकांता, प्रधान, ज्यूरी पंचायत
विज्ञापन

स्मारक की मरम्मत का एस्टीमेट बनाया जा रहा है। इसमें आवश्यक कार्य और प्लास्टर कर पेंट किया जाएगा। - करतार चंद शर्मा, सहायक अभियंता, एनएचएआई ज्यूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article