{"_id":"67f101e2741b3cf13001fa1a","slug":"the-kyav-ganvi-road-of-the-inaccessible-area-will-be-rejuvenatedthe-kyav-ganvi-road-of-the-inaccessible-area-will-be-rejuvenated-rampur-hp-news-c-19-1-sml1055-512427-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दुर्गम क्षेत्र की क्याव-गानवीं सड़क का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दुर्गम क्षेत्र की क्याव-गानवीं सड़क का होगा कायाकल्प
विज्ञापन
विज्ञापन
80 लाख से सुधरेगी खस्ताहाल चार किलोमीटर सड़क की हालत
तीन पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के दुर्गम क्षेत्र 15/20 की तीन पंचायतों के ग्रामीण छह वर्ष से खस्ताहाल सड़क पर सफर करने को मजबूर हैं। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चे और सैकड़ों किसान-बागवान झेल रहे हैं। वर्षों से हजारों ग्रामीण क्याव-गानवीं सड़क की हालत सुधारने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग जल्द ही पूरी होगी। लोक निर्माण विभाग इस साल सेब सीजन से पहले सड़क का कायाकल्प करेगा। उपमंडल की दुर्गम कूट, गानवीं और क्याव पंचायत को जोड़ने वाली करीब चार किलोमीटर सड़क की छह वर्षों से मरम्मत नहीं हो पाई है। इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़ गए हैं। ग्रामीण वर्षों से सड़क को दुरुस्त करने की मांग उठा रहे हैं। अब लोक निर्माण विभाग एनुअल मेंटेनेंस प्लान के तहत 4.180 किलोमीटर सड़क का कायाकल्प करेगा। इसकी लागत करीब 80 लाख रुपये आएगी। ठेकेदार को डिफेक्ट लाइबिलिटी के तहत सड़क सुधारने का कार्य दिया जाएगा।
सेब सीजन से पहले सुधरेगी सड़क
तीन पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को सेब सीजन से पहले बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। खासकर, क्षेत्र के बागवानों को नकदी फसल मंडी पहुंचाने के लिए समस्याएं नहीं झेलनी पड़ेंगी। क्षेत्र के लोगों की आर्थिक का मुख्य जरिया सेब उत्पादन है और क्षेत्र में हर वर्ष दो लाख से अधिक सेब की पेटियों का उत्पादन होता है। पूर्व के वर्षों में खस्ताहाल सड़क के कारण जहां वाहन चालक सेब ढुलाई के लिए यहां नहीं आते थे, वहीं बागवानों को सेब की फसल मंडी पहुंचाना चुनौतियों भरा बना रहता था, लेकिन अब सड़क दुरुस्त होने से बागवानों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा। लोक निर्माण विभाग आगामी सेब सीजन से पूर्व इस सड़क की हालत सुधारेगा।
एनुअल मेंटेनेंस प्लान के तहत 4.180 किलोमीटर सड़क की हालत सुधारी जाएगी। विभाग करीब 80 लाख रुपये की लागत से सड़क का कायाकल्प करेगा। विभाग ने टेंडर अवॉर्ड कर दिए हैं और जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। - एसके नेगी, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग रामपुर