फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The Himachal Pradesh Government College Teachers' Association unit held a gate meeting

Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में शिक्षकों ने काली पट्टी लगाकर जताया रोष

Tue, 07 Jul 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
. लंबित मांगे पूरी न होने पर शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
विज्ञापन

. चेताया, जल्द मांगे पूरी नहीं की तो एचजीसीटीए राज्य स्तर पर अपने आंदोलन को करेंगी तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
लंबित मांगे पूरी न होने पर एचजीसीटीए ने सरकार और उच्च शिक्षा विभाग के प्रति रोष जताया है। चेतावनी दी कि लंबित मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो राज्य स्तर पर आंदोलन को तेज किया जाएगा। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश गवर्नमेंट कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन इकाई (एचजीसीटीए) ने गेट मीटिंग की। इसमें शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर चर्चा की। शिक्षकों ने काली पट्टी लगाकर मांगे पूरी न होने पर रोष प्रकट किया। शिक्षकों ने कहा कि उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए सरकार को लंबित मामलों का जल्द समाधान करना चाहिए। शिक्षकों के लिए कॅरिअर एडवांसमेंट योजना की तत्काल अधिसूचना जारी करने, शिक्षकों के लिए सभी पदोन्नति चैनल तत्काल खोलने, नियुक्ति की तिथि से पात्र सेवा अवधि को जोड़ना, सभी योग्य शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ प्रदान किया जाए। महंगाई भत्ता, लंबित किस्त और सभी बकाया एरियर जारी करने की मांग उठाई। प्रदेश के सरकारी महाविद्यालयों में रिक्त शिक्षक पदों भरने, सेवा शर्तों को समयबद्ध ढंग से लागू किया जाए। शिक्षकों के वेतन, पदोन्नति और अन्य सेवा संबंधी लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने की मांग उठाई। उच्च शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए महाविद्यालयों में पर्याप्त आधारभूत सुविधाएं और शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed