{"_id":"69fc9888cb2cbcdece0c1c0a","slug":"the-four-day-historical-district-level-aani-fair-will-begin-today-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-159763-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आज से शुरू होगा चार दिवसीय ऐतिहासिक जिला स्तरीय आनी मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आज से शुरू होगा चार दिवसीय ऐतिहासिक जिला स्तरीय आनी मेला
विज्ञापन
देव संस्कृति की झलक और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ध्वनियां रहेंगी मुख्य आकर्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)।
पारंपरिक एवं ऐतिहासिक चार दिवसीय जिला स्तरीय आनी मेले का शुभारंभ शुक्रवार को दोपहर तीन बजे होगा। मेले का शुभारंभ कुल्लू के उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा करेंगे। मेले को लेकर प्रशासन और मेला कमेटी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेले का शुभारंभ क्षेत्र के आराध्य देवताओं के भव्य आगमन के साथ होगा। इस अवसर पर देवता शमशरी महादेव, पनेउई नाग, देवरी नाग, कुलक्षेत्र महादेव और ब्यूंगली नाग देवता अपने देवलुओं के साथ मेले में पधारेंगे। देव संस्कृति की झलक और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ध्वनियां मेले का मुख्य आकर्षण रहेंगी। मेला कमेटी अध्यक्ष एवं बीडीओ आनी विवेक टेसू ने बताया कि मेले के दौरान तीन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ महिला मंडलों और विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मेले के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। आनी के डीएसपी राजीव मेहता ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। आनी के एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने क्षेत्र की जनता से मेले के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।