{"_id":"6a62050c6104bea3860ceb2d","slug":"the-district-administration-has-fixed-the-transportation-rates-for-transporting-apples-from-rampur-subdivision-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-165497-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर से दिल्ली 95 पैसे और चंडीगढ़ \n1.30 रुपये में पहुंचेगा एक क्विंटल सेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर से दिल्ली 95 पैसे और चंडीगढ़ 1.30 रुपये में पहुंचेगा एक क्विंटल सेब
विज्ञापन
सेब सीजन। संवाद
सेब सीजन के लिए जिला प्रशासन ने प्रति किलोमीटर, प्रति क्विंटल रेट किए निर्धारित
पिकअप में सेब ढुलाई के लिए 2.30 रुपये, 20 किमी से अधिक दूरी पर देने होंगे 2.50 रुपये
तय भाड़े से अधिक वसूली करने पर होगी कड़ी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
रामपुर से दिल्ली 95 पैसे और चंडीगढ़ 1.30 रुपये में एक क्विंटल सेब पहुंचेगा। देश-प्रदेश की मंडियों में रामपुर उपमंडल का सेब पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने ढुलाई की दरें निर्धारित कर दी हैं। उपमंडल में आगामी दो सप्ताह के भीतर सेब सीजन शुरू होने वाला है। सेब सीजन के दौरान बागवानों को किसी तरह की कोई परेशानी न हों, इसे लेकर जिला और स्थानीय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रशासन ने चेताया है कि यदि कोई वाहन चालक निर्धारित भाड़े से अधिक वसूली करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जारी निर्देशों के अनुसार बागवानों को प्रति क्विंटल सेब दिल्ली पहुंचाने के लिए 95 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से वहन करना होगा। वहीं, चंडीगढ़ के लिए 1.30 रुपये भाड़ा निर्धारित किया गया है। इसके अलावा यदि 20 किलोमीटर के दायरे में सेब की ढुलाई पिकअप के माध्यम से की जाती है, तो इसके लिए 2.30 रुपये प्रति क्विंटल, प्रति किलोमीटर, जबकि 20 किलोमीटर से अधिक दूरी पर 2.50 रुपये ढुलाई देनी होगी। इसके अलावा आयशर-407 में प्रति क्विंटल सेब की प्रति किलोमीटर ढुलाई पर यह दर 1.30 रुपये निर्धारित की है। वाहन चालक अब सेब ढुलान के लिए बागवानों से मनमाना किराया नहीं वसूल पाएंगे। रामपुर क्षेत्र के बागवान हर वर्ष दिल्ली, चंडीगढ़, सोलन, शिमला, नारकंडा और खेगसू मंडी में अपना सेब बेचते हैं। इस वर्ष सेब की फसल बीते वर्ष की अपेक्षा काफी कम है। बीते वर्ष जहां रामपुर और ननखड़ी तहसील में कुल 40 लाख सेब की पेटियों का उत्पादन हुआ था। इस वर्ष यह उत्पादन गिरकर 17.50 लाख पेटियां होने की उम्मीद है। जिला उपायुक्त अनुपम कश्यप ने ट्रांसपोर्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे तय भाड़े से अधिक वसूली न करें। शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।