फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The department should repair the roads in Raghupur Valley before the apple season

Rampur Bushahar News: सेब सीजन से पहले रघुपुर घाटी की सड़कें दुरुस्त करे विभाग

Wed, 08 Jul 2026 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
सेब सीजन से पहले रघुपुर घाटी की सड़कें दुरुस्त करे विभाग
विज्ञापन

.10 दिन में शुरू होगा सेब सीजन, बदहाल सड़कों ने बढ़ाई बागवानों की चिंता

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आउटर सिराज क्षेत्र के लोगों की आर्थिकी सेब पर निर्भर करती है। आगामी 10 दिन में आनी के विभिन्न क्षेत्रों में सेब सीजन शुरू होने वाला है, लेकिन रघुपुर घाटी की सभी प्रमुख सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है। ऐसे में बागवानों की चिंता बढ़ती जा रही है। बागवानों का सेब मंडी कैसे पहुंचेगा इसको लेकर बागवान परेशान हैं। बागवानों ने लोक निर्माण विभाग से इन सड़कों की जल्द मरम्मत करने की मांग उठाई है।

भाजपा हिमाचल प्रदेश के आईटी सह संयोजक एवं पोखरी पंचायत उप प्रधान आशीष शर्मा ने कहा कि आगामी 10 दिन में क्षेत्र में सेब सीजन शुरू होने वाला है और बागवानों के लिए समय पर फसल को मंडियों तक पहुंचाना बेहद जरूरी है, लेकिन क्षेत्र की अधिकांश सड़कों की हालत बेहद खराब बनी हुई है। जीरो प्वाइंट चवाई नाला-पोखरी, मुहान-मरेच्छ, कोठी जीरो प्वाइंट-कुटल, राणाबाग-करशाला, कंडाधार-थाच, सिन्वी-मुहान और कंडगाड-टिप्पर सहित कई सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे, कीचड़ और क्षतिग्रस्त हिस्से वाहनों की आवाजाही में बाधा बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष सड़कें बंद रहने के कारण बागवानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था और इस बार ऐसी स्थिति दोबारा नहीं बननी चाहिए। उन्होंने शवाड़ के फनेरीझाखल और शवाड बाजार से आगे मार्ग पर पड़े मलबे को भी तुरंत हटाने की मांग की है। साथ ही प्रदेश सरकार से हस्तक्षेप कर सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि रघुपुर घाटी की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से सेब पर निर्भर है और यदि समय पर सड़कें दुरुस्त नहीं हुईं तो बागवानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से इन सड़कों पर मशीनरी तैनात कर मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article