फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The BJP's Sarahan Mandal organized a Tiranga Yatra in Jeori

Rampur Bushahar News: भाजपा मंडल सराहन ने ज्यूरी में निकाली तिरंगा यात्रा

Thu, 13 Aug 2026 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
The BJP's Sarahan Mandal organized a Tiranga Yatra in Jeori
ज्यूरी में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा कार्यकर्ता और आईटीबीपी के जवान। संवाद
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

भाजपा मंडल सराहन ने ज्यूरी में तिरंगा यात्रा निकाली। सैकड़ों कार्यकर्ताओं और आईटीबीपी के जवानों ने भी भाग लिया। सराहन मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह की अगुवाई में वीरवार को ज्यूरी पब्लिक स्कूल से तिरंगा झंडा लिए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ज्यूरी बाजार से होते उन्नू महादेव तक यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में देश भक्ति के गीतों और आईटीबीपी के जवानों की मौजूदगी से ज्यूरी का वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा के अंत में मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि देश भर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इस तिरंगा यात्रा में भाजपा मंडल सराहन के महामंत्री विजय शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष वीना परमार, नीना शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, यशपाल पालसरा, कुलबीर खुंद, दीवान लक्टू, गोपाल बंसल, यशपाल झाई और जितेश शर्मा सहित आईटीबीपी के कई जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed