फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Tell people the benefits of online banking in Nogli

Rampur Bushahar News: नोगली में लोगों को बताए ऑनलाइन बैंकिंग के लाभ

Mon, 02 Dec 2024 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल युग में उपभोक्ताओं की सावधानी काफी जरूरी हो गई है। बैंकिंग और लेनदेन के दौरान धोखाधड़ी से बचने के लिए किसी से भी ओटीपी नंबर, आधार नंबर और पेन नंबर साझा न करें। नोगली में आयोजित वित्तीय जागरुकता शिविर में ग्रामीणों को यह जानकारी दी गई। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा नोगली ने नाबार्ड की सहायता से नोगली में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया। शिविर में मौजूद लोगों को ऑनलाइन बैंकिंग के लाभ, ऑनलाइन धोखाखड़ी से बचाव के टिप्स दिए गए। शाखा प्रबंधक राज ठाकुर ने शिविर में मौजूद लोगों को सशक्त महिला ऋण योजना, भारत भ्रमण योजना, सपनों की संचय, किसान क्रेडिट कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। शिविर में आए लोगों ने बैंक अधिकारी द्वारा दी गई जानकारियों को ध्यानपूर्वक सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed