फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   technical foult in bus

फनेउटा कैंची के पास हांफी सरकारी बस

Fri, 08 Jul 2022 10:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
technical foult in bus
रामपुर शारवी नित्थर के फनेउटा कैंची के पास खराब हुई एचआरटीसी बस। - फोटो : RAMPUR-HP
नित्थर (कुल्लू)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की खटारा बसें ग्रामीण रूटों पर दौड़ाई जा रही हैं। शुक्रवार को रामपुर-शारवी-नित्थर मार्ग पर फनेउटा कैंची के पास बस खराब हो गई। ग्रामीणों ने परिवहन निगम की कार्यप्रणाली पर रोष जताया और निगम से ग्रामीण इलाकों में बेहतर बसें भेजने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को 3:00 बजे रामपुर से चलने वाली बस फनेउटा कैंची के पास खराब हो गई। बस में नित्थर, धनाह, दुराह, शरटी और अन्य ग्रामीण इलाकों की सवारियां सफर कर रही थीं। बीच रास्ते में बस खराब होने से उन्हें गंतव्य तक पहुंचने की चिंता सताती रही। ग्रामीणों का आरोप है कि परिवहन निगम की बसें कहीं भी खड़ी हो जाती हैं। निगम प्रबंधन ग्रामीण रूटों पर खटारा बसें भेज रहा है। ग्रामीण रोजाना इस बस सेवा का लाभ लेते हैं, लेकिन निगम प्रबंधन लोगों की सुविधा की अनदेखी कर रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों राम चंद, श्याम लाल, नील चंद, संजीव और अन्यों ने कहा कि इस बस के बाद नित्थर के लिए कोई बस सेवा नहीं है। लोगों को कई किलोमीटर पैदल सफर कर घर पहुंचना पड़ रहा है। निगम की बसें कहीं भी हांफ जाती हैं। उन्होंने ने ग्रामीण रूटों पर बेहतर बसें भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आरएम रामपुर प्रेम चंद कश्यप ने कहा कि जल्द ही रामपुर डिपो को नई बसें मिलेंगी। इसके बाद ऐसी समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed