{"_id":"5e00c9298ebc3e87a413f4e3","slug":"teachers-meeting-rampur-hp-news-sml3186161159","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूप सिंह बने किन्नौर सीएंडवी शिक्षक संघ अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूप सिंह बने किन्नौर सीएंडवी शिक्षक संघ अध्यक्ष
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ में किन्नौर जिला सीएंडवी शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक के दौरान रुप सिंह भंडारी को अध्यक्ष और किरण नेगी को जिला महासचिव चुना गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक छेरिंग नेगी ने की। इस दौरान चुनी गई शेष कार्यकारिणी में कपिल देव को उप प्रधान, उभर सेन नेगी कोषाध्यक्ष, मंजू को प्रेस सचिव, मुख्य सलाहकार रूप देवी और सह सचिव माया देवी को चुना गया।
वहीं ब्लॉक स्तर पर भी कार्यकारिणी का गठन किया गया। अनिल नेगी को पूह ब्लॉक का अध्यक्ष, चंद्ररेखा कोषाध्यक्ष और राजेंद्र को सचिव चुना गया। संगीत नेगी को कल्पा ब्लॉक की अध्यक्षा, चंद्रकला सचिव और अशोक कुमारी कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी तरह निचार ब्लॉक में धनंजय को अध्यक्ष, सावित्री देवी सचिव और प्रेम कुमारी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बैठक के बाद नव नियुक्त अध्यक्ष रूप सिंह भंडारी और सचिव किरण नेगी ने कहा कि सीएंडवी शिक्षक संघ किन्नौर इकाई कला 6 से दसवीं तक विषय में बदलने की प्रक्रिया का समर्थन करता है। वहीं संघ ने प्रदेश सरकार से यह मांग भी उठाई कि कला अध्यापकों को भी पदोन्नन किया जाए और कला विषय को पहली से 12वीं कक्षा तक की किया जाए। इसी तरह योग संस्कृति को अलग विषय कर कला विषय को अनिवार्य किया जाए। वहीं जो कला अध्यापक शिल्प कला कर चुके हैं, उन अध्यापकों को पीजीटी पदनाम दिया जाए। एसएमसी में कार्यरत कला अध्यापकों को भी एक समान वेतन नियमित अध्यापकों के बराबर देने, कला अध्यापक व पीईटी के रिक्त पदों को सरकार से शीघ्र भरने की मांग उठाई।