{"_id":"5d87a6768ebc3e01423271a0","slug":"teacher-rampur-hp-news-sml3084223113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीटीए शिक्षकों ने नियमितीकरण को लेकर बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीटीए शिक्षकों ने नियमितीकरण को लेकर बनाई रणनीति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। हिमाचल प्रदेश अनुबंध शिक्षक संघ पीटीए ब्लॉक इकाई ठियोग की बैठक सर्किट हाउस में हुई। इसकी अध्यक्षता ठियोग ब्लॉक के अध्यक्ष कंवर सिंह ने की। बैठक में ठियोग ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले उपखंड मतियाना और देहा में सेवारत शिक्षकों ने भाग लिया। इस अवसर पर अनुबंध पीटीए शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई, जिसमें नियमितीकरण का मामला और सुप्रीम कोर्ट संबंधी समस्याएं प्रमुख रहीं।
इस दौरान कंवर सिंह ने सभी शिक्षकों के समक्ष यूनियन के संदर्भ में पूरा विवरण प्रस्तुत किया और प्रदेश राज्य इकाई के दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत करवाया। बैठक में उपस्थित शिक्षाविदों ने ठियोग ब्लॉक के माध्यम से प्रदेश यूनियन का हरसंभव सहयोग करने का पूर्ण आश्वासन दिया। प्रदेश राज्यकारिणी संयोजक डॉ. सुरेंद्र शर्मा, ब्लॉक महासचिव और राज्य कार्यकारिणी मीडिया प्रभारी हेमराज खाची ने भी अपने विचार रखे। वहीं ठियोग, मतियाना और देहा खंड के सभी शिक्षकों को प्रदेश यूनियन को पूरा सहयोग देने की अपील की। राज्य महिला प्रकोष्ठ समन्वयक शीला खाची ने भी बैठक मेें विचार रखे। इस अवसर पर अनिल वेकटा, लायक राम, लोकेंद्र बक्शेट, निशु चौहान, आरती जागटा, टीटू वर्मा, प्रदीप कांत शर्मा, वीरेंद्र खाची, संजीव वर्मा, राकेश शर्मा, दिनेश सुमन, सुभाष शर्मा, मन मोहन शर्मा, बीरबल पांडे, सुरेश वर्मा, राकेश वर्मा और वीरेंद्र हेटा सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।