फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Taxis are being parked in the no parking zone in Nerwa

Rampur Bushahar News: नेरवा में नो पार्किंग जोन में खड़ी हो रहीं टैक्सियां

Mon, 24 Nov 2025 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Taxis are being parked in the no parking zone in Nerwa
नेरवा बाजार में नो पार्किंग जोन में खड़ी टै​क्सियों के कारण दिन के  समय लग रहे जाम
बाजार में रोजाना बेतरतीब पार्किंग से लग रहा जाम, पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा ( रोहड़ू)। नेरवा बाजार में पार्किंग की समस्या के चलते हर दिन जाम लग रहे हैं। शिमला रूट पर चलने वाली टैक्सियों के नो पार्किंग जोन में खड़ा किया जा रहा है, जिससे रोजाना जाम लग रहा है और लोग परेशान हो रहे हैं। सुबह के समय नो पार्किंग जोन में टैक्सियों के खड़ा रहने से कई घंटे जाम के कारण लोग परेशान हैं। कुछ महीने से सवारियां लेकर सुबह पांच बजे शिमला से सुबह नौ बजे नेरवा पहुंचने वाली छह टैक्सियां नो पार्किंग जोन में खड़ी हो जाती हैं। तब तक यह वहीं खड़ी रहती हैं, जब तक वापसी के लिए सवारियों से भर नहीं जातीं। सुबह नौ बजे का समय वैसे ही दिन का व्यस्त समय होता है। नेरवा आने वाले लोग इसी समय बाजार पहुंचते हैं, जिससे सड़कों पर पैदल चलने वालों की भी भारी भीड़ होती है। जिस स्थान पर यह टैक्सियां खड़ी होतीं हैं, वह नेरवा बाजार का व्यस्ततम स्थान है। यहां सड़क इतनी चौड़ी है कि एक गाड़ी खड़ी होने के बावजूद दो गाड़ियां आसानी से क्रॉस हो जाती हैं, लेकिन सवारियों के चक्कर में यह टैक्सी वाले एक ही स्थान पर टैक्सियां खड़ी कर देते हैं। इससे जाम लग जाता है। बाजार के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या से निजात दिलवाने के लिए शीघ्र कड़ी पहल की जाए। उन्होंने आग्रह किया है कि प्रशासन टैक्सी चालकों के खिलाफ कार्रवाई करे। चौपाल के डीएसपी सुशांत शर्मा ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। नो पार्किग जोन में टैक्सियां खड़ी करने वालों के चालान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले में नेरवा थाने को उचित निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article