फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Tata Nano rolls off the road in Nirmand

Rampur Bushahar News: निरमंड में सड़क से नीचे लुढ़की टाटा नैनो, चार लोग घायल

Mon, 22 Jun 2026 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Tata Nano rolls off the road in Nirmand
निरमंड में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार में चार लोग हुए घायल। संवाद
निरमंड (कुल्लू)। निरमंड नगर पंचायत के वार्ड नंबर- सात से गुजरने वाली निरमंड-बागीपुल सड़क से रविवार शाम को एक टाटा नैनो कार एचपी 06ए-7340 सड़क से नीचे लुढ़क गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए निरमंड अस्पताल पहुंचाया गया है। कार चालक के नियंत्रण खोने से यह हादसा पेश आया। कार में सवार चार लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। इस हादसे में चारों लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल निरमंड पहुंचाया। चारों घायल रामपुर के डकालेढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article