{"_id":"5d3c690e8ebc3e6cad3347e7","slug":"suside-case-rampur-hp-news-sml3018849186","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने वाले सात लोगों को भेजा 14 दिन की न्यायायिक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने वाले सात लोगों को भेजा 14 दिन की न्यायायिक हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगला/भावानगर (किन्नौर)। पुलिस थाना टापरी के तहत प्रवासी महिला की आत्महत्या के मामले में न्यायालय ने मुख्य आरोपी को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, वहीं अन्य सात लोगों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया है। शुक्रवार को सभी आरोपियों को रिकांगपिओ स्थित न्यायालय में पेश किया गया। वहीं मुख्य आरोपी की मां पुलिस में कार्यरत बताई जा रही है।
पुलिस थाना टापरी से मिली जानकारी के मुताबिक बीते वीरवार को 40 वर्षीय प्रवासी महिला के पति ने थाना प्रभारी को सूचना दी थी कि उसकी पत्नी ने टापरी शोल्टू पुल से छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या से पूर्व महिला ने एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उसी के पड़ोस में रहने वाले 8 लोग शामिल हैं। आरोप था कि ये लोग उसके डरा-धमका रहे थे। वहीं प्रवासी महिला ने तीन माह पूर्व उसके साथ दुष्कर्म होने का भी जिक्र सुसाइड नोट में किया था। इसके बाद टापरी पुलिस थाना में आईपीसी की धारा 306, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने महिला के पड़ोस में रहने वाली पांच महिलाओं और तीन पुरुषों को हिरासत में लेकर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से मुख्य आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं अन्य सात लोगों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा है। वहीं शनिवार को भी पुलिस महिला की तलाश सतलुज किनारे करती रही, लेकिन उसका कहीं भी कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। लापता महिला की तलाश को लेकर जिले पुलिस थानों, चौकियों और डैम साइट के परियोजनाओं के अधिकारियों को भी सूचित किया गया है।
विज्ञापन
वहीं इस संबंध में डीएसपी भावानगर अमर चंद ने बताया कि कोर्ट ने मुख्य आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर, वहीं अन्य सात लोगों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। पुलिस गहन पूछताछ में जुटी हुई है। लापता महिला की तलाश जारी है। सतलुज नदी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया है, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है।