फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Successful testing of the lift drinking water scheme at Rewal Bridge

Rampur Bushahar News: रेवल पुल में उठाऊ पेयजल योजना का सफल परीक्षण

Tue, 05 May 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Successful testing of the lift drinking water scheme at Rewal Bridge
रेवल पुल पेयजल योजना का परिक्षण करते अधिकारी। संवाद
जल्द ही सात गांवों को मिलेगी नियमित जल आपूर्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)।
उपमंडल चौपाल के रेवल पुल से झाटीर तक विभिन्न बस्तियों को जोड़ने वाली उठाऊ पेयजल योजना के पहले चरण का सफल परीक्षण किया गया। खराब मौसम और लगातार हो रही भारी बारिश के बावजूद जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड के संयुक्त प्रयासों से परीक्षण सफल हुआ। अब जल्द ही इस योजना से सात गांवों को पेयजल आपूर्ति शुरू होगी।

पिछले दो दिन से ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी के कारण कार्य प्रभावित था। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता गोवेर्धन दिल्टा ने स्वयं मौके का दौरा किया और सभी बाधाओं को दूर करवाया। इस दौरान जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता रजनीश वर्मा, एसडीओ और कनिष्ठ अभियंता भी मौके पर मौजूद रहे। उनकी निगरानी में पूरी टेस्टिंग प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह आधुनिक योजना एचडीए पंप और 240 अश्व शक्ति (एचपी) की मोटर से लैस है, जो पानी को 764 मीटर की ऊंचाई तक उठाने में सक्षम है। योजना के चालू होने से मोग, घरीन, जडई, झाटीर, कुब्जा मोड़, घीचना, धुरला गांव सहित दुइंदर माता मंदिर क्षेत्र में पेयजल समस्या का स्थायी समाधान होगा। स्थानीय लोगों ने विपरीत परिस्थितियों में भी कार्य को सफल बनाने के लिए बिजली बोर्ड और जल शक्ति विभाग की टीम का आभार जताया है। सफल परीक्षण के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि क्षेत्र में जल्द ही नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed