{"_id":"6127cd6d8ebc3e79fb7bcfa3","slug":"sub-tehsil-office-open-in-kalbog-kotkhai-rampur-hp-news-sml381709930","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलबोग में खुला उपतहसील कार्यालय, लोगों में ने मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलबोग में खुला उपतहसील कार्यालय, लोगों में ने मनाया जश्न
विज्ञापन
कलबोग में उपतहसील खुलने पर लोगों के साथ चेतन बरागटा व अन्य कार्यकर्ता
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटखाई (रोहडू़)। उबादेश क्षेत्र की दशकों चली आ रही मांग वीरवार को पूरी हो गई है। कलबोग पंचायत में वीरवार को उपतहसील कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यालय में नायब तहसीलदार ने भी पदभार संभाल लिया है। प्रदेश में कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद अब क्षेत्र को स्थायी उप तहसील कार्यालय मिल गया है।
उप तहसील के शुभारंभ से उत्साहित क्षेत्रवासियों ने कलबोग में खूब जश्न मनाया। इस दौरान ढोल नगाड़ों के साथ लोगों ने जमकर नृत्य किया और एक दूसरे को मिठाइयां भी बांटीं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जुलाई माह में खड़ापत्थर मे आयोजित कार्यक्रम में कलबोग में उप तहसील कार्यालय खोलने की घोषणा की थी।
उपतहसील कार्यालय खुलने से उबादेश कि करीब 9 पंचायतों बाघी, रत्नाडी, कलबोग, क्यारवी, चोगन कुल्टी, नगान, रामनगर और रावलाक्यार के लोग लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश आईटी संयोजक चेतन बरागटा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कलबोग में उपतहसील कार्यालय खोलने की सौगात उबादेश की जनता को दी गई है।
विज्ञापन
उपतहसील कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर जिला परिषद सदस्य अनिल कालटा, मंडल अध्यक्ष गोपाल जबेईक, अशोक जस्टा, कलबोग प्रधान शिला डोगरा, रत्नाडी पंचायत प्रधान कुसुम लता, बाघी पंचायत प्रधान रूपलाल, नगान पंचायत प्रधान रोशन लाल चौहान, क्यारवी पंचायत प्रधान मंतीश चौहान, रत्नाडी उपप्रधान प्रीतम नेगी, कलबोग उपप्रधान मोहंद्र राजटा, पूर्व जिला परिषद चेतराम आजाद, पूर्व रामनगर पंचायत प्रधान अम्मादत्ता शर्मा, पूर्व प्रधान रत्नाड़ी ज्ञान ठाकुर, पूर्व उपप्रधान क्यारवी राजेश शर्मा, भाजपा मंडल आईटी संयोजक रितेश चौहान, बाघी महिला मंडल प्रधान कल्पना खोलटा, प्रधान महिला मंडल बटावडा प्रधान मीरा शर्मा भी उपस्थित रहीं।