निरमंड (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय राजमाता शांति देवी आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमंड में मंगलवार को यूथ एंड ईको क्लब के सौजन्य से एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यूथ एंड ईको क्लब की प्रभारी वीना ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों को वित्तीय साक्षरता के के बारे में बताया और साइबर क्राइम पर जागरूक किया। स्रोत व्यक्ति के रूप में डिग्री कॉलेज निरमंड के अर्थशास्त्र के सहायक आचार्य कैप्टन डाॅ. संदीप ठाकुर ने शिरकत की। मुख्य अतिथि को प्रधानाचार्य जगजीवन पॉल शर्मा ने सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को वित्तीय साक्षरता के बारे में जानकारी दी। साथ ही साइबर क्राइम पर जागरूक किया। इस अवसर पर हिंदी के सहायक प्रोफेसर मदन ठाकुर, जनकेश शर्मा, निर्मला शर्मा, डॉ. जगदीश शर्मा, संगीता शर्मा, महेंद्र पाल, नरेश कुमार, वर्षा गौतम, अरुण शर्मा, मोहर सिंह, कौशल्या ठाकुर, फकीर चंद, योगिता नेगी, कुशाल गौतम, सुरजीत कुमार, अतुल शर्मा सहित विद्यालय के स्टाफ भी उपस्थित थे ।

राजमाता शांति देवी आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमंड में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता कार्यक्र