फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Students were made aware about career

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को कॅरिअर पर किया जागरूक

Sun, 22 Feb 2026 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Students were made aware about career
आनी में आयोजित कॅरिअर काउंसलिंग एवं योग कार्यक्रम में मौजूद एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट व अन्य। सं
.
विज्ञापन

आनी में कॅरिअर काउंसलिंग और योग कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)।
एसडीएम सभागार आनी में रविवार को कॅरिअर काउंसलिंग और योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मार्गदर्शन एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने किया। कार्यक्रम में दो विशेष वक्ताओं ने विद्यार्थियों को कॅरिअर को लेकर जागरूक किया। पहले वक्ता थ्रेशहोल्ड अकादमी शिमला के संस्थापक सुशील ठाकुर रहे। उन्होंने छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन और सकारात्मक सोच के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास से सफलता अवश्य प्राप्त की जा सकती है। दूसरी विशेष वक्ता प्रियंका सागर रहीं, जिनका हाल ही में कृषि विकास अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। उन्होंने अपने संघर्ष और सफलता की यात्रा को साझा करते हुए छात्रों को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि कठिन परिश्रम, धैर्य और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। इस अवसर पर प्रियंका सागर ने संस्थान के पुस्तकालय के लिए पुस्तकें भेंटकर एक सराहनीय पहल की। आयोजकों ने समाज के अन्य लोगों से भी पुस्तकालय के लिए अधिक से अधिक पुस्तकें भेंट करने की अपील की, ताकि विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध हो सकें। एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने कहा कि ऐसे कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम छात्रों को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, योग और अनुशासन को अपनाकर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर इसे सफल बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed