{"_id":"6a8854fefc50cd701f03e85c","slug":"students-from-nirmand-college-selected-for-ncc-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-167705-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: निरमंड कॉलेज के 18 विद्यार्थियों का एनसीसी के लिए हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: निरमंड कॉलेज के 18 विद्यार्थियों का एनसीसी के लिए हुआ चयन
विज्ञापन
निरमंड कॉलेज में नए एनसीसी कैडेट्स का हुआ चयन। स्रोत : कॉलेज प्रबंधन
कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एनसीसी नामांकन प्रक्रिया हुई संपन्न
कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स की संख्या पहुंची 54, प्राचार्य प्रो. कुलजीत सिंह ने दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड(कुल्लू)।
राजकीय महाविद्यालय निरमंड में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एनसीसी नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हुई। महाविद्यालय में एनसीसी की कुल 18 रिक्तियों के लिए छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। प्रथम वर्ष से आरती, नेहा, हिमानी, प्राची, कृतिका, प्रिया, अरुणा, सुमित, इशांत, अनीश और सुमित सहित अन्य विद्यार्थियों ने नए एनसीसी कैडेट के रूप में नामांकन प्राप्त किया। यह नामांकन अभियान आठ हिमाचल प्रदेश एनसीसी बटालियन रामपुर बुशहर के तत्वावधान में आयोजित किया गया। नामांकन प्रक्रिया में भारतीय सेना से विशेष रूप से जेसीओ गुरजीत सिंह और एनसीओ कुलदीप ने महाविद्यालय परिसर में उपस्थित होकर नामांकन प्रक्रिया को संपन्न करवाया। यह पूरी प्रक्रिया महाविद्यालय के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर कैप्टन डॉ. संदीप कुमार ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के द्वितीय और तृतीय वर्ष के सभी एनसीसी कैडेट भी उपस्थित रहे। नए नामांकन के साथ राजकीय महाविद्यालय निरमंड की एनसीसी प्लाटून में कुल 54 कैडेट हो गए हैं। चयनित कैडेट आगामी तीन वर्षों तक संस्थागत एनसीसी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों को विभिन्न एनसीसी शिविरों, राष्ट्रीय स्तर के शिविरों और अन्य साहसिक एवं प्रशिक्षण गतिविधियों में भाग लेने के अवसर प्रदान किए जाएंगे। एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर कैप्टन डॉ. संदीप कुमार ठाकुर ने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, देशभक्ति, टीम भावना, साहस और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एनसीसी प्रशिक्षण विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करने में भी सहायक है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कुलजीत सिंह ने नव नामांकित एनसीसी कैडेट्स को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों से एनसीसी की गतिविधियों में पूर्ण उत्साह एवं अनुशासन के साथ भाग लेने का आह्वान किया।