फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   student strike

रामपुर कॉलेज में लगे नारे, फूंका प्राचार्य का पुलता

Fri, 30 Aug 2019 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
student strike
student strike
रामपुर बुशहर। रामपुर कॉलेज परिसर मेें शुक्रवार को कॉलेज प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के खूब नारे गूंजे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर के कार्यकर्ताओं ने रोष जताते हुए मांगों को पूरा न करने और प्रधानाचार्य पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए उनका पुतला फूंका।
विज्ञापन

एबीवीपी ने कहा कि कॉलेज प्राचार्य बीते लंबे समय से कॉलेज में एक तानाशाह रवैया अपनाए हुए हैं। छात्रों की मांगों और समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कॉलेज की समस्याओं को लेकर जब भी उनको ज्ञापन सौंपा जाता है तो प्राचार्य कोई उचित जवाब या कार्रवाई अमल में नहीं लाते हैं।
विज्ञापन

एबीवीपी इकाई अध्यक्ष प्रदीप ने कहा कि महाविद्यालय प्राचार्य कॉलेज से संबंधित किसी भी प्रकार का निर्णय लेने के लिए सक्षम नहीं है। उन्होंने कहा कि 26 अगस्त को विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे। 27 तारीख को दोपहर 12:00 बजे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता प्रधानाचार्य के पास अपनी मांगों को लेकर उन्हें एक ज्ञापन देने गए और उनसे आग्रह किया कि मांगों को पूरा कर कार्यकर्ताओं की भूख हड़ताल खत्म करें, लेकिन प्राचार्य ने उनकी मांगों के ध्यान नहीं दिया। वहीं रामपुर कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रही चार दृष्टिबाधित छात्राओं को उचित सुविधाएं न मिलने के कारण हाईकोर्ट का रुख करना पड़ा। इससे शर्मनाक बात कॉलेज प्रशासन के लिए और कुछ नहीं हो सकती। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उनके लिए उचित सुविधाएं प्रदान करे, हॉस्टल में पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाया जाए और सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने चेताते हुए कहा कि यदि प्राचार्य का रवैया छात्रों के प्रति ऐसा ही रहा तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इकाई ने कहा कि स्थायी प्रिंसिपल की जल्द से जल्द नियुक्ति की जाए, जिससे उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। वहीं इस मौके पर इकाई सचिव अभिषेक श्याम, राहुल, रोनी, रवि शर्मा, विकास, पीयूष, सचिन, सुनील, चंद्रेश, दीया, गगन, अर्चना, कल्पना, योगिता, प्यासा, शिवानी, चेतन, निशांत शर्मा और अनिकेत मेहता सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed