फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   student known road safety rules

अंजना ने जीती भाषण प्रतियोगिता

Wed, 23 Mar 2022 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
student known road safety rules
रोहड़ू़ में भाषण प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी।
रोहड़ू। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रोहड़ू में बुधवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस विभाग की ओर से एएसआई भूपिंद्र सिंह ठाकुर और केदार चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों से अवगत करवाया। समारोह के दौरान विभिन्न गतिविधियों को आयोजन भी किया गया। इसमें क्विज स्पर्धा, पेंटिंग, स्लोगन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रिधिमा चौहान और उर्वशी ने प्रथम स्थान, कृतिका और आकाशी ने द्वितीय स्थान, स्मृति और अनन्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में अंजना ने पहला, शालू ने द्वितीय और श्रेया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रियांजली नेगी ने प्रथम, विपाशा ने द्वितीय और संजना ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

चित्रकला स्पर्धा में सुहानी ने पहला, आंचल कीर्ति ने दूसरा और जानवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में आयोजित क्विज स्पर्धा में मानवी और शानवी ने प्रथम, अर्शप्रीत ने द्वितीय, शिवानी और अर्चना तीसरे स्थान पर रहीं। समारोह की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य उत्तम चंद ने की। इस मौके पर स्कूल के उपप्रधानाचार्य हरबंस कायथ भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed