{"_id":"6ad0be53b6e41baf130fe24c","slug":"student-council-unhappy-over-delay-in-repairs-to-the-old-block-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-172500-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ओल्ड ब्लॉक की मरम्मत में देरी पर विद्यार्थी परिषद नाराज, आंदोलन की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ओल्ड ब्लॉक की मरम्मत में देरी पर विद्यार्थी परिषद नाराज, आंदोलन की दी चेतावनी
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
महाविद्यालय रामपुर के ओल्ड ब्लॉक की मरम्मत शुरू न होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई है। परिषद ने चेतावनी दी कि जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। विद्यार्थी परिषद ने कहा कि जुलाई माह में जब परिषद ने ओल्ड ब्लॉक की तालाबंदी की थी, उस समय रामपुर के स्थानीय प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद तालाबंदी खोली गई थी। प्रशासन ने विद्यार्थी परिषद को आश्वासन दिया था कि सितंबर माह के अंत तक ओल्ड ब्लॉक की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा, लेकिन 15 अक्तूबर तक भी काम शुरू नहीं हो पाया है। परिषद ने प्रशासन की कार्यप्रणाली और आश्वासन पर सवाल खड़े कर रहे हैं। विद्यार्थी परिषद ने इसे प्रशासन की लापरवाही बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परिषद ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द ओल्ड ब्लॉक की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया, तो रामपुर का स्थानीय प्रशासन और महाविद्यालय प्रशासन विद्यार्थी परिषद के उग्र आंदोलन के लिए तैयार रहें। परिषद ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की समस्याओं की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।