{"_id":"687e39ca4869e63d3e0935af","slug":"student-council-investiture-ceremony-organized-at-kv-reckong-peo-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-139775-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने हरियाणवी और किन्नौरी नृत्य से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने हरियाणवी और किन्नौरी नृत्य से बांधा समां
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह में मुख्यातिथि का स्वागत करते छात
केवी रिकांगपिओ में छात्र परिषद अलंकरण समारोह का आयोजन
सांगे लामा और मिशैल सिद्धि बने कप्तान, सदस्यों को सौंपे पदभार
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ में सोमवार को भव्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नवगठित विद्यार्थी परिषद के सदस्यों को उनके पदभार सौंपे गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सोनम नेगी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। समारोह में प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों हरियाणवी और किन्नौरी नृत्य पेश कर समां बांधा।समारोह के दौरान सदन प्रभारियों ने विद्यार्थी परिषद के विभिन्न पदों के लिए चुने गए छात्रों को बैज प्रदान कर सम्मानित किया। सीएलए प्रभारी डॉ. ममता चौधरी ने बताया कि छात्रों को गंगा, ब्रह्मपुत्र, नर्मदा और कावेरी नामक चार सदनों में विभाजित किया गया था। इसके बाद विभिन्न पदों के लिए विद्यार्थी पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस वर्ष विद्यालय के कप्तान के रूप में छात्र सांगे लामा और छात्रा मिशैल सिद्धि को चुना गया है।मुख्य अतिथि डॉ. सोनम नेगी, प्राचार्य संजीव राणा और चारों सदन प्रभारियों ने मिलकर सभी चयनित विद्यार्थियों को बैज प्रदान कर सम्मानित किया। इसके बाद विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा की प्रतिज्ञा ली। प्राचार्य संजीव राणा ने विद्यार्थी परिषद को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया और अनुशासन को प्राथमिकता देते हुए सभी से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन अनुशासित ढंग से करने की अपील की। समारोह में शारीरिक शिक्षिका आशा नेगी और टीजीटी अचल की ओर से तैयार की गई एक भव्य परेड का भी आयोजन किया गया।