फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Student Arnav Sharma came face to face with Prime Minister Narendra ModiStudent Arnav Sharma came face to face with Prime Minister Narendra Modi

Rampur Bushahar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूबरू हुआ छात्र अर्णव शर्मा

Thu, 16 Jan 2025 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोहड़ू। राजकीय फार्मेसी महाविद्यालय रोहड़ू के तीन एनएसएस स्वयंसेवक आदिति अत्री, नितिन चोपड़ा और अर्णव शर्मा ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया। काॅलेज के छात्र अर्णव शर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रू-ब-रू होने का अवसर भी मिला। राष्ट्रीय स्तरीय युवा महोत्सव में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न संस्थानों से कुल 39 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जबकि पूरे देश से कुल तीन हजार प्रतिभागी युवा महोत्सव में शामिल हुए। राष्ट्रीय स्तरीय युवा महोत्सव की चयन प्रक्रिया कुल चार चरणों में हुई। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के तीनों विद्यार्थियों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, सांसद अनुराग ठाकुर, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी और सांसद सुरेश कश्यप से विभिन्न विषयों पर चर्चा की । स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में छात्रों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसमें हिमाचल प्रदेश से केवल एक ही छात्र अर्णव शर्मा को यह मौका मिला। अर्णव फार्मेसी काॅलेज रोहड़ू के प्रथम वर्ष का छात्र है । प्रधानमंत्री के साथ चर्चा और दोपहर का भोजन युवाओं के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव था । इस संवाद के दौरान प्रधानमंत्री ने युवाओं को प्रेरित करते हुए देश के विकास में उनके योगदान पर जोर दिया। आदिति अत्री, नितिन चोपड़ा और अर्णव शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम से उन्हें प्रेरणा और मार्गदर्शन मिला। यह आयोजन न केवल उनकी क्षमता को बढ़ाने में सहायक था, बल्कि भविष्य के लिए एक नई दृष्टि प्रदान करने वाला भी रहा। छात्रों ने अपनी सफलता के लिए महाविद्यालय के निदेशक डॉ. विवेक कुमार शर्मा और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी कुमारी शिवानी को प्रेरणास्त्रोत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed