फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Street lights became showpiece in Reckong Peo for eight months

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में आठ माह से शोपीस बनीं स्ट्रीट लाइटें

Sun, 04 Aug 2024 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
एक दर्जन से अधिक लाइटें खराब होने से राहगीरों की बढ़ी दुश्वारियां
विज्ञापन

चोरी सहित अन्य वारदातें बढ़ने की भी आशंका

जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से समस्या का मांगा समाधान

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर मुख्यालय रिकांगपिओ में आठ माह से स्ट्रीट लाइटें खराब होने से अंधेरे में राहगीरों को आवाजाही करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गौर हो कि क्षेत्र के हजारों लोगों की सुविधा के लिए साडा ने लाखों रुपये की राशि खर्च कर स्ट्रीट लाइटें लगाईं थी। देखरेख के अभाव में यह लाइटें शोपीस बनी हुई हैं। बीते आठ माह से इन खराब पड़ी लाइटों की कोई सुध नहीं ले रहा है। ऐसे में अस्पताल आने जाने वाले लोगों और अन्य स्थानों पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। रिकांगपिओ में एसडीएम आवास से लेकर कोठी के मुख्य द्वार तक एक दर्जन से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। ऐसे में जहां शाम ढलते ही अंधेरे में राहगीरों को आवाजाही करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं शहर में चोरी सहित अन्य वारदातों के बढ़ने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


प्रधान कोटी पंचायत ओमप्रकाश नेगी, उपप्रधान महेश नेगी, प्रधान दुनी पंचायत दिवान नेगी, प्रधान ख्वांगी पंचायत सत्या देवी नेगी, समिति सदस्य कोठी करुणा नेगी, समिति सदस्य कल्पा अविनाश नेगी और उपप्रधान कल्पा पंचायत राजेश नेगी ने कहा कि बीते आठ माह से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई हैं। ऐसे में कल्पा, दुनी, तेलंगी, कोठी और युवारंगी पंचायत के लोगों को अंधेरे में आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अस्पताल आने जाने वाले तीमारदारों को भी अंधेरे में दिक्कतें पेश आ रही हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने की मांग उठाई है, ताकि दुधिया रोशनी में लोग आवाजाही कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जिला पर्यटन अधिकारी एवं एसडीएम कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता ने कहा कि स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने के लिए विद्युत बोर्ड को निर्देश दिए गए हैं। जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed