फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   stone fall in car two injured near puruni jhula

किन्नौर के पूर्वनी झूला के पास गाड़ी पर गिरे पत्थर, दो घायल

Mon, 02 Aug 2021 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
stone fall in car two injured near puruni jhula
पूर्वनी झूला के पास पत्थरों के गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ वाहन। - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। बरसात के मौसम में किन्नौर के पहाड़ जानलेवा साबित हो रहे हैं। आए दिन पहाड़ों में हो रहे भूस्खलन से नेशनल हाईवे पर भी सफर खतरनाक हो गया है। बटसेरी में भूस्खलन के कारण नौ लोगों की जान जाने के बाद सोमवार को किन्नौर जिले में एनएच-5 पर पूर्वनी झूला के पास एक गाड़ी पर पत्थर गिरने से दो लोगों को गंभीर चोटें आई है। हादसे में गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चालक प्रीतम गाड़ी एचपी-27बी, 8990 में अपने एक अन्य साथी के साथ घर खदुरा जा रहे थे। इसी बीच जब वह पूर्वनी झूला के पास पहुंचे तो अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरे, इससे गाड़ी सड़क पर ही पलट गई। हादसे में चालक प्रीतम और उपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलते ही रिकांगपिओ थाना से एएसआई बुद्धि सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ लाया गया। यहां चालक प्रीतम को प्राथमिक उपचार के बाद शिमला रेफर कर दिया है। उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि किन्नौर जिले में भारी बरसात के चलते भूस्खलन, सड़कें खराब होने और बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पहाड़ों का दरकना जारी है। इससे जिले में पिछले कुछ दिनों में ही जान माल का भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने जिले के लोगों और पर्यटकों से आग्रह किया कि वे नदी-नालों के समीप और ऊंचाई वाले स्थानों पर न जाएं। किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा और घटना होने की स्थिति में वह जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 01786,223151, 223155 और टौल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर सकते हैं।

बटसेरी हादसे में नौ लोगों की चली गई थी जान
गुंसा की पहाड़ी में विगत दिनों भारी भूस्खलन होने से यहां से गुजर रहे पर्यटकों की गाड़ी चपेट में आ गई थी। इस दर्दनाक हादसे में नौ सैलानियों की जान चली गई थी। हादसे के बाद से ही किन्नौर में सफर करना जान जोखिम में डालने जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed