फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Stolen recovered in Kafanu

काफनू से बरामद किए तांगलिंग से चोरी हुए 37 स्लीपर

Fri, 28 Jan 2022 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर पुलिस की टीम ने तांगलिंग गांव से चोरी हुए देवदार के 37 स्लीपर का मामला एक सप्ताह के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने काफनू के एक निजी घर से चोरी किए स्लीपर बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने वीरवार देर शाम जम्मू के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। रिकांगपिओ पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरी की गुत्थी सुलझाने में सफलता पाई है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस थाना रिकांगपिओ के अनुसार किन्नौर जिले की ग्राम पंचायत पोवारी के तांगलिंग गांव से 21 जनवरी की रात को केदार चंद नेगी के नए घर में रखे गए देवदार के 37 स्लीपर चोरी हो गए। इस संबंध में पुलिस थाना रिकांगपिओ में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। डीएसपी किन्नौर नवीन जाल्टा के नेतृत्व में पुलिस दल ने चोरी के आरोपियों की तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज की मदद से एक पिकअप वाहन को स्कॉट करते हुए पाया। इसके बाद पुलिस टीम ने काफनू गांव में निजी मकान में दबिश दी। पुलिस ने यहां से देवदार के 37 स्लीपर बरामद किए। तांगलिंग निवासी केदार चंद नेगी और उनकी पत्नी उषा नेगी को स्लीपरों की पहचान के लिए काफनू बुलाया गया। उन्होंने स्लीपरों की शिनाख्त की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने आरोपी गुलजार अहमद (50), गांव कोटी, तहसील बन्नी, जिला कठुवा, जम्मू कश्मीर को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। डीएसपी किन्नौर नवीन जाल्टा ने बताया कि पुलिस ने चोरी किए गए स्लीपरों के साथ जम्मू कश्मीर से संबंध रखने वाले आरोपी को दबोचा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed