{"_id":"6ae889c2a20ad46016013dad","slug":"state-level-volleyball-tournament-in-kotkhai-from-november-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-174017-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कोटखाई में 4 नवंबर से राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट, विजेता को 51 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कोटखाई में 4 नवंबर से राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट, विजेता को 51 हजार रुपये
विज्ञापन
कोटखाई में 4 नवंबर से राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट, विजेता को 51 हजार रुपये
. लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे समापन समारोह की अध्यक्षता
. ठोडा और महिला रस्साकशी प्रतियोगिताएं भी होंगी आकर्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)।
कोटखाई में दिवाली के अवसर पर 27वें राज्य स्तरीय पुरुष वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 4 से 7 नवंबर तक नगर पंचायत मैदान में किया जाएगा। कोटखाई एनवायरनमेंट स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब (कैस्क) की ओर से आयोजित इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर की टीमें भाग लेंगी।प्रतियोगिता में विजेता टीम को 51 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। क्लब अध्यक्ष महेंद्र स्तान ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता का समापन 7 नवंबर को होगा। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि उनकी पत्नी डॉ. अमरीन कौर भी सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। वॉलीबॉल टूर्नामेंट के साथ हिमाचल प्रदेश के पारंपरिक खेल ठोडा प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसमें प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को 15 हजार रुपये और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को आठ हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके माध्यम से प्रदेश की पारंपरिक खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाएगा। आयोजन के दौरान ओपन श्रेणी में महिला रस्साकशी प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। इसमें भाग लेने वाली प्रत्येक टीम के लिए 500 रुपये प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 11 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 5,500 रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को एक-एक सिलाई मशीन पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। क्लब अध्यक्ष महेंद्र स्तान ने बताया कि राज्य स्तरीय पुरुष वॉलीबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाली प्रत्येक टीम के लिए प्रवेश शुल्क एक हजार रुपये निर्धारित किया गया है। उन्होंने क्षेत्र के खेल प्रेमियों, युवाओं और आम जनता से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्लब भविष्य में भी खेलों, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रहेगा।