{"_id":"66c725bf3c2f5d86730764ab","slug":"state-level-ladarcha-fair-begins-lahaul-spiti-kaza-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-120661-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: शोभायात्रा के साथ राज्य स्तरीय लादरचा मेले का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: शोभायात्रा के साथ राज्य स्तरीय लादरचा मेले का आगाज
विज्ञापन
काजा में आयोजित लादरचा मेला में विधायक अनुराधा राणा को सम्मानित करते एडीसी राहुल जैन
विधायक अनुराधा राणा ने किया शुभारंभ, लादरचा मेला समिति को दिए एक लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
काजा (लाहौल-स्पीति )। स्पीति के प्रसिद्ध पारंपरिक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय लादरचा मेले का आगाज हो गया। मेले का शुभारंभ लाहौल-स्पीति के विधायक अनुराधा राणा ने काजा के गोंपा में पूजा-अर्चना से किया। इसके बाद विधायक ने शोभायात्रा में भाग लिया। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों के साथ काजा से गोंपा लादरचा मेला ग्राउंड तक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में स्पीति के पांचों गोंपाओं से लामागण, चोमोगण, महिला मंडल, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काजा के एनएसएस के छात्र, स्थानीय सांस्कृतिक दल सहित सैकड़ों की संख्या में पारंपरिक वेशभूषा में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। विधायक अनुराधा राणा ने तीन दिवसीय राज्य स्तरीय लादरचा मेले का विधिवत शुभारंभ करते हुए भगवान बुद्ध के चरणों में दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री फुंचोक राय बतौर विशेष अतिथि उपस्थित रहे। विधायक ने लोगों को मेले की बधाई देते हुए कहा कि मेले और उत्सव हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। स्पीति का यह पारंपरिक मेला प्रदेश के प्राचीन मेलों में से एक है, जिसे हर वर्ष बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि लादरचा मेला सदियों पुराना है। इस मेले की शुरुआत व्यापारिक मेले से हुई थी। चिचिम गांव के साथ लगते लादरचा ग्राउंड में यह मेला आयोजित किया जाता था। उसके बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रांगण में मनाया जाता था और अब यह मेला क्रिकेट मैदान काजा में मनाया जा रहा है। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय जिलों के समृद्ध संस्कृति और धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। इन मेलों के आयोजन के लिए भरपूर सहयोग प्रदान कर रही है। मेलों के माध्यम से आपसी भाईचारे की भावना को भी बल मिलता है।
विधायक ने कहा कि भारी बारिश व बाढ़ के कारण जिला के जिन क्षेत्रों में जान-माल का नुकसान हुआ है। उन क्षेत्रों के प्रभावितों के साथ सरकार साथ खड़ी है। जिला में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए अधिक से अधिक बजट उपलब्ध करवाने बारे भी मामला सरकार से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए नागरिक अस्पताल काजा में अल्ट्रासाउंड की सुविधा प्रदान कर दी गई है और इस मशीन के क्रियाशील होने से स्पीति वासियों सहित अन्य लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।
सांस्कृतिक संघ्याओं में स्थानीय कलाकार बांधेंगे समा
तीन दिनों तक चलने वाले इस मेले के दौरान सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश और स्थानीय लोक कलाकारों को मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन करने का अवसर मिलेगा। विधायक ने मेला समिति को मेले के आयोजन के लिए एक लाख रुपये की राशि प्रदान की। इससे पूर्व, विधायक ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियों और महिला मंडलों व स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष मेला कमेटी एवं एडीसी काजा राहुल जैन ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए शॉल, टोपी, स्मृति चिह्न और पेंटिंग भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने विभिन्न गोंपाओं के लामागण और चोमोगण के प्रमुखों को खतक व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
किसान और रेडक्रॉस मेले भी लगेंगे
एडीसी एवं अध्यक्ष मेला कमेटी राहुल जैन ने मेेले का शुभारंभ करने के लिए विधायक अनुराधा राणा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मेले के दौरान आयोजित किए जाने वाले विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लादरचा मेले के साथ किसान मेला और रेड क्रॉस मेले का भी आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर बुचेन नृत्य, रावमापा लोसर और ताबो, राजकीय उच्च पाठशाला हिक्किम, जेएनवी लरी, मूनसलिंग स्कूल द्वारा योगा और पहाड़ी नृत्य, महिला मंडल किब्बर व क्यामो, मुद गांव द्वारा नृत्य, बेबो नेगी, शैलेश स्पीति, रोजी शर्मा, अनिल सूर्यवंशी, बीरबल किनौरा और स्टार कलाकार एसी भारद्वाज ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों को खूब नचाया।
-0-