फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Spray oil crisis continues, 1500 tokens issued, only 500 received the oil.

Rampur Bushahar News: स्प्रे ऑयल संकट जारी, 1500 टोकन जारी, अभी पांच सौ को ही मिला तेल

Tue, 03 Feb 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
सेब के पौधों में रोग नियंत्रण के लिए निकल रहा स्प्रे का समय
विज्ञापन

सेब एचपीएमसी को बेचने के बाद परेशानी के दौर से गुजर रहे बागवान
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। कई दिनों तक इंतजार के बाद बागवानों के लिए एचपीएमसी के रोहड़ू स्टोर में सेब के लिए स्प्रे ऑयल का एक ट्रक पहुंचा, लेकिन वह फिर बागवानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपर्याप्त रहा। एचपीएमसी की ओर से स्प्रे ऑयल देने के लिए अब तक करीब 1500 बागवानों को टोकन बांटे जा चुके हैं। उसके उलट महज 500 बागवानों को ही स्प्रे ऑयल मिल पाया है। शेष बागवान सामग्री के इंतजार में भटकने को मजबूर हैं। इससे क्षेत्र के सेब उत्पादक खासे नाराज हैं।
बागवानों का कहना है कि पहले खराब मौसम के कारण लंबे समय तक स्प्रे ऑयल की आपूर्ति नहीं हो सकी। अब मौसम अनुकूल हो रहा है तो एचपीएमसी के स्टोर में तेल और अन्य सामग्री की कमी आड़े आ रही है। सेब के पौधों में रोग नियंत्रण के लिए स्प्रे का निर्धारित समय तेजी से निकलता जा रहा है। स्प्रे ऑयल न मिलने से बागवान आवश्यक छिड़काव नहीं कर पा रहे हैं। इससे आने वाली फसल पर सीधा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। स्प्रे आयल की कमी के कारण बागवान एचपीएमसी के रोहड़ू और गुम्मा में प्रदर्शन कर चुके हैं। यहां तक कि रोहड़ू में पुलिस को स्थिति को नियंत्रण में करना पड़ा। उसके बाद भाजपा 23 जनवरी को एचपीएमसी के बाहर प्रदर्शन कर चुकी है।
विज्ञापन

बागवान सुमेश चौहान का कहना है कि सरकार बागवानोंं के हितों की अनदेखी कर रही है। अब न तो उनका भुगतान समय पर हो रहा है और न ही जरूरी कृषि आदान, जैसे स्प्रे ऑयल, उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे आर्थिक दबाव के साथ उत्पादन को लेकर भी अनिश्चितता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागवान सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि टोकन के बावजूद सामग्री न मिलने से बागवानों को बार-बार रोहड़ू के चक्कर काटना पड़ रहे हैं। इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है। बागवानों ने कहा कि अव्यवस्थित वितरण नीति सीधे तौर पर किसानों के हितों के खिलाफ है।
बागवानों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की कि स्प्रे ऑयल की अतिरिक्त खेप तुरंत रोहड़ू भेजी जाए। टोकन धारकों को प्राथमिकता के आधार पर सामग्री दी जाए। यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ, तो सेब उत्पादन पर गंभीर असर पड़ेगा।


स्प्रे ऑयल के मंगलवार को 20 लीटर के 600 कैन एक ट्रक से पहुंचे थे। उनका टोकन के आधार पर वितरण किया है। इसके अलावा कोई और सामान नहीं आया है। दूसरी खेप कब मिलगी, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं है। वितरण टोकन के आधार पर क्रमवार हो रहा है।
संजय वर्मा, प्रबंधक, एचपीएमसी रोहड़ू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed