{"_id":"5d6951368ebc3e014f25c44d","slug":"sports-results-rampur-hp-news-sml30573637","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला के नाम रहा ओवरऑल चैंपियन का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला के नाम रहा ओवरऑल चैंपियन का खिताब
विज्ञापन
रामपुर में आयोजित अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्यातिथि।
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। पद्म छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में जिला स्तरीय अंडर-19 खेल प्रतियोगिता शिमला के नाम रही। स्पर्धा में शिमला खंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में जिला शिमला के 14 खंडों के 652 छात्र खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभा के जौहर दिखाए।
वहीं प्रतियोगिता के समापन समारोह में एपीएमसी अध्यक्ष नरेश शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। आयोजक कमेटी ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद खिलाड़ी छात्रों ने मुख्य अतिथि को मार्च पास्ट की सलामी दी। उन्होंने अपने संबोधन में सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सभी छात्रों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे खिलाड़ी छात्र राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लोहा मनवाएंगे। टेबल टेनिस में खनेटी ने पहला और सराहन ने दूसरा स्थान झटका।
वहीं कबड्डी में नेरवा प्रथम और रोहडू द्वितीय स्थान पर रहा। खो-खो प्रतियोगिता में ठियोग पहले और शिमला की टीम ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। बैैडमिंटन में शिमला की टीम ने जीत हासिल की। योगा में शिमला ने पहला और ठियोग ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। चेस में रामपुर खंड प्रथम और ठियोग द्वितीय, मार्चपास्ट में रामपुर जोन प्रथम और देहा द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के 55 किलोग्राम भार में धारगौरा के भारत भूषण प्रथम, राहुल द्वितीय, 61 किलोग्राम भार में धारगौरा के विक्रम पहले और नेरवा के लोकेश्वर दूसरे स्थान पर रहे। 67 किलोग्राम में धारगौरा के रितिक प्रथम और बसंतपुर के चेतन द्वितीय, 73 किलोग्राम वर्ग में धारगौरा के शशांक प्रथम और ननखड़ी के पारस ने दूसरा स्थान हासिल किया। 81 किलोग्राम में नोगली के तिलक राज ने पहला और 102 किलोग्राम में रामपुर के हरीकृष्ण ने बाजी मारी। सांस्कृतिक प्रतियोगिता के सोलो और ग्रुप सांग में शिमला प्रथम, वन एक्ट प्ले में ठियोग प्रथम, फोक डांस में शिमला पहले स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के अंत में मुख्यातिथि नरेश शर्मा ने सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। वहीं इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि भूषण, प्राचार्य प्रवीण गुप्ता, समाजसेवी मदन भारती, भाजपा प्रवक्ता विजय गुप्ता, सुषमा मखैक, अनिल चौहान, कमल भारद्वाज, दिनेश शर्मा, चांद गौतम, रोहित नेगी, संजय नेगी और दुर्गा प्रसाद सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
वॉलीबाल का अंतिम मुकाबला हुआ रोचक
शुक्रवार को रोहड़ू और छवारा के मध्य खेले गए वॉलीबाल का अंतिम मुकाबला काफी रोमांचक रहा। दोनों टीमों ने मैच को अंतिम पांच राउंड तक पहुंचाया। पांचवें राउंड में रोहड़ू ने कड़ी मशक्कत के बाद छवारा को मात दी और ट्रॉफी अपने नाम की।

रामपुर में आयोजित अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता में ओवर ऑल विजेता शिमला की टीम पुस्कार लेते हुए- फोटो : RAMPUR-HP

पदम छात्र स्कूल में अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते सांस्कृति?- फोटो : RAMPUR-HP