{"_id":"62b5efb4a217fc1e82688832","slug":"sports-rampur-hp-news-sml4131572176","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में कन्या स्कूल रामपुर ओवरऑल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में कन्या स्कूल रामपुर ओवरऑल विजेता
विज्ञापन
धारगौरा में आयोजित अंडर- 19 खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हिमकोफेड ?
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धारगौरा में अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में कन्या स्कूल रामपुर ने ओवरऑल विजेता का खिताब जीता है। चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर हिमकोफेड अध्यक्ष कौल सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
चार दिन तक चली प्रतियोगिता में वॉलीबाल स्पर्धा में किन्नू स्कूल प्रथम और तकलेच स्कूल द्वितीय रहा। कबड्डी में काओबिल ने पहला, मझेवटी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। खो-खो में दोफदा प्रथम, मुनिश बाहली द्वितीय स्थान पर रहा।
बैडमिंटन में तकलेच ने पहला, रामपुर ने दूसरा, योग में रामपुर ने पहला, गानवीं ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ अनुशासन का खिताब दरकाली स्कूल के नाम रहा। सोलो सांग में रामपुर ने पहला और मझेवटी ने दूसरा स्थान झटका। क्लासिकल सांग में रामपुर प्रथम, तकलेच द्वितीय, ग्रुप सांग में रामपुर ने पहला और तकलेच ने दूसरा स्थान हासिल किया। वन एक्ट प्ले में रामपुर प्रथम और नोगली द्वितीय, डिकलमेशन में धारगौरा पहले और रामपुर दूसरे स्थान पर रहा। ग्रुप इंस्ट्रूमेंट में रामपुर ने पहला और तकलेच ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लोक नृत्य में रामपुर ने पहला और नोगली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। हिमकोफेड अध्यक्ष कौल सिंह नेगी ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। डीपीई संजय नेगी ने कहा कि खंड स्तरीय प्रतियोगिता में 32 स्कूलों के 650 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रधानाचार्य रत्न गुप्ता, देश दीप गौतम, अजय राणा, कमल ध्रैक, कौल खन्ना, बहादुर सिंह, जियालाल, शशि भूषण, अजय मोदी, कपिल जकटू, नागेंद्र शर्मा मौजूद रहे।