{"_id":"6ae08cad147b1f08640e0bb3","slug":"sports-news-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-173474-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर में बुशहर बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर में बुशहर बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ
विज्ञापन
लवी मेले के उपलक्ष्य में करवाई जा रही तीन दिवसीय प्रतियोगिता
पुरुषों और महिला वर्ग के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष्य में बुशहर बैडमिंटन टूर्नामेंट का मंगलवार को पदम स्कूल रामपुर के सभागार में शुभारंभ हुआ। बुशहर बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ रामपुर के एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। अंडर-19 वर्ग में 32 टीमें, 19 से 30 वर्ष वर्ग में 12 टीमें, 30 से 40 वर्ष वर्ग में 10 टीमें, 40 से 50 वर्ष वर्ग में 12 टीमें और 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 10 टीमें भाग ले रही हैं। महिला वर्ग में सभी आयु वर्गों की 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में रामपुर, ननखड़ी, कुमारसैन, आनी, निरमंड और किन्नौर के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन 30 अक्तूबर को होगा।