चौपाल (रोहड़ू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवत में अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया है। इसमें 14 केंद्र और 83 स्कूलों के 450 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। समापन समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेंद्र शर्मा ने विजेताओं को इनाम बांटे। वॉलीबाल प्रतियोगिता के छात्र- छात्रा वर्गों दोनों में केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला चौपाल ने बाजी मारी। कबड्डी में छात्र वर्ग में देवत स्कूल विजेता और ननाहर रनरअप रहा। छात्रा वर्ग में सीपीएस चौपाल प्रथम और धनेवरी रनर रहा। खोखो प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में सीपीएस चौपाल विजेता और धनेवरी उपविजेता रहा। छात्रा वर्ग में सरी विजेता और धनेवरी स्कूल रनरअप रहा। लोकनृत्य में ननहार स्कूल विजेता और घुरला रनरअप रहा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ पर रिटायर्ड बीपीओ श्याम लाल शर्मा और समापन अवसर पर रिटायर शिक्षक सुरेंद्र शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि ने पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर पंचायत प्रधान शांता जनदेव, खंड शिक्षा अधिकारी कमला जिंटा प्रिंसिपल सेकेंडरी स्कूल देवत नवीन शर्मा, टेक सिंह शर्मा, मोहर सिंह शर्मा, गोपी सिंह, खेल प्रभारी अमर चंद शर्मा सहित अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।