{"_id":"5d6952948ebc3e01740f485a","slug":"soprts-result-rampur-hp-news-sml3057377174","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकलगान और समूहगान में दलाश ने पहला और आनी ने हासिल किया दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकलगान और समूहगान में दलाश ने पहला और आनी ने हासिल किया दूसरा स्थान
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। दलाश में अंडर-14 छात्र-छात्रा वर्ग की खेल प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। समापन समारोह में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड/एमएड शिक्षण संस्थान नोगली अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। डीएसएसए कुल्लू की ओर से एडीपीओ नरेंद्र कुमार और प्रधानाचार्य धर्मपाल ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विभिन्न स्कूलों से पहुंचे बच्चों ने लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस प्रतियोगिता में एकल गान और समूह गान में छात्र वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दलाश ने पहले स्थान पर बाजी मारी। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी दूसरे स्थान पर रहा। एकांकी में राजकीय उच्च पाठशाला भुंतर ने पहला और राजकीय माध्यमिक पाठशाला खननी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घाटू प्रथम, लोक नृत्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुंतर दूसरे स्थान पर रहा।
वहीं छात्रा वर्ग में एकल गीत में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी ने पहला स्थान हासिल किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। समूहगान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगर प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दलाश दूसरे स्थान पर रहा। एकांकी में राजकीय माध्यमिक स्कूल गाहण प्रथम स्थान पर रहा। भाषण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घाटू प्रथम और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी दूसरे स्थान पर रहा। लोक नृत्य में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तांदी दूसरे स्थान पर रहा। अंत में मुख्यातिथि डॉ. मुकेश शर्मा ने सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस मौके पर एडीपीओ नरेंद्र कुमार, सत्या प्रकाश, मनोहर लाल, रमेश वर्मा, जंगीलाल नेगी, केआर शर्मा, विनोद आचार्य, ध्यान वर्मा, आदर्श शर्मा, नरेश शर्मा, महेंद्र ठाकुर, डीपीई सुशील, गिरधारी लाल, बंती कौंडल, नील ठाकुर, उमा शंकर, कृष्णकांत, कमलेश शर्मा, सूबेराम और बाल कृष्ण कटोच के अलावा कई अन्य लोग मौजूद रहे।