फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sony Star and Cultural Club Urni, Reckong Peo, Kinnaur

Rampur Bushahar News: दिल्ली में किन्नौर की संस्कृति ने जमाई धाक

Mon, 06 Jan 2025 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sony Star and Cultural Club Urni, Reckong Peo, Kinnaur
सोनी स्टार एवं संस्कृतिक क्लब उरनी दिल्ली में लोक नृत्य पेश करते हुए ।संवाद
सोनी स्टार एवं सांस्कृतिक क्लब उरनी के कलाकारों ने दिल्ली में लोकनृत्य किया प्रस्तुत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। दिल्ली में भाषा कला सांस्कृतिक विभाग हिमाचल प्रदेश के तत्वाधान में हिम महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 15 जनवरी तक चलेगा। हिमालय क्षेत्र में संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आयोजित हिम महोत्सव कार्यक्रम में लघु सूक्ष्म उद्योग, हस्तकला बुनकर वस्त्र कला एवं हस्त निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जा रहे हैं। इसमें जिला किन्नौर के सांस्कृतिक दल सोनी स्टार एवं सांस्कृतिक क्लब उरनी के कलाकारों ने जिला किन्नौर का लोकनृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम में कायंग नृत्य, बाह कायाग, फूकोनाटी लोकनृत्य के साथ होरिफो स्वांग का प्रदर्शन किया गया। सांस्कृतिक दल सोनी स्टार खेल एवं सांस्कृतिक क्लब किन्नौर कार्यक्रम में छेरिग डोलमा पारंपरिक गीत पेश किए। लायक राम नेगी शहनाई वादन की प्रस्तुति दी। लोकनृत्यों और वाद्ययंत्र वादकों में दौलत राम, राजकुमार, सनम जीत, हरिदत, रवि कुमार, प्रवीण कुमार, जितेंद्र, कुलदीप, सनी देओल, सनम दर्जे, शोभा नेगी, अलका सोनी, दिव्या सोनी और पौमी कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बिहारी लाल शर्मा सहायक, निदेशक भाषा संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश मौजूद रहे। इनके मार्गदर्शन से अब तक हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों शिमला, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू और किन्नौर जिले के सांस्कृतिक दलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed