{"_id":"61e5bb569ba46212276f5348","slug":"some-people-saling-illegale-apple-rampur-hp-news-sml396976166","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलाश क्षेत्र में अवैध रूप से खुलेआम बेच रहे है सेब के नर्सरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलाश क्षेत्र में अवैध रूप से खुलेआम बेच रहे है सेब के नर्सरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलाश (कुल्लू)। आनी उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों लोग सेब के पौधे लगाने में जुटे हैं। इस बीच अवैध पौधे बेचने वाले लोग भी क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। ये बागवानों को घर-द्वार जाकर पौधे बेच रहे हैं। हैरानी इस बात की है कि विभाग भी इस अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने में नाकाम हो रहा है।
जनवरी में हुई बारिश और बर्फबारी के बाद नमी अच्छी होने के कारण बागवान सेब के पौधे बगीचों में लगा रहे हैं। ये सेब पौधे जनवरी में ही लगाएं जाते हैं। सरकार की ओर से पंजीकृत नर्सरी वाले और विभाग ही बागवानों को अच्छी क्वालिटी के पौधे देते हैं।
बर्फबारी के बाद अवैध रूप से सेब पौधे बेचने वाले क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। ये लोग गांव-गांव जाकर लोगों को सेब के पौधे बेच रहे हैं। लोग भी इनके झांसे में आकर पौधे खरीद रहे हैं। बागवानों को आसानी से घर-द्वार पौधे उपलब्ध करवा रहे हैं। दलाश, चोवाई, आनी, नित्थर क्षेत्र के गांवों में इन दिनों वाहनों से बागवानों को बिना बिल पौधे बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन
उधर, हॉर्टिकल्चर विभाग आनी के एसएमएस केएल कटोच ने कहा कि बिना लाइसेंस कोई भी सेब के पौधे नहीं बेच सकता है। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे बिना बिल सेब के पौधे न खरीदें। विभाग जगह-जगह छापामारी कर रहा है। अगर कोई अवैध सेब के पौधे बेचते पकड़ा गया तो विभाग उचित कार्रवाई करेगा। संवाद
--