फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   solan, news, science, seminar,

Rampur Bushahar News: आपदा से निपटने के लिए विद्यार्थियों ने तैयार किए मॉडल

Tue, 17 Oct 2023 07:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 07:44 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के छात्रा स्कूल सोलन में विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ
विज्ञापन

उपमंडल के 60 निजी और सरकारी स्कूल ले रहे हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला मुख्यालय के छात्रा स्कूल में उपमंडलस्तरीय दो दिवसीय बाल विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ मंगलवार को उपनिदेशक उच्च शिक्षा डॉ. जगदीश नेगी ने किया। जिला समन्वयक अमरीश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। सम्मेलन में सोलन उपमंडल के 60 निजी और सरकारी स्कूलों से 470 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इसमें विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान मॉडल और गणित ओलंपियाड प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही है। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्कूलों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में आई आपदा से सबक लेने के लिए जहां सरकार ठोस नीति बनाने की तैयारी कर रही है। वहीं छात्र भी अब आपदा से निपटने के लिए नए-नए प्रोजेक्ट बना रहे हैं। इसके तहत विद्यार्थियों की ओर से प्रदर्शनी में कई प्रकार के मॉडल भी तैयार किए हैं। इसके तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गुग्गाघाट से आए मनीष भारद्वाज ने कंवर्टर ब्रिज प्रदर्शनी में लगाया। इसमें नदियों को नुकसान न पहुंचाकर रेलवे और हाईवे को एक साथ बनाया गया है। हिमाचल प्रदेश में नदी-नालों से जब छेड़छाड़ की जाती है, तो उसके ऊपर पुल बनाए जाते हैं लेकिन इस पुल से दर्शाया गया कि इससे नदी नालों को कम नुकसान होगा। एक ही ब्रिज दोनों काम आएगा। जब रेलगाड़ी आएगी तो यह खुद रेललाइन में जुड़ जाएगा और इसके बाद स्वयं सड़क से मिल जाएगा। इसके अलावा विद्यार्थियों की और से ग्रीन सिटी, प्लास्टिक की बोतल से माइक्रोस्कोप, ऑटोमेटिक टेस्बीन, पानी का प्रयोग, बिजली तैयार करने का प्रोजेक्ट समेत अन्य मॉडल प्रदर्शित किए गए। इस मौके पर मुख्यातिथि ने कहा कि विज्ञान के प्रति छात्रों में जिज्ञासा और रूचि बनी रहे और जो छात्र विज्ञान के क्षेत्र में भविष्य में कुछ करना चाहते हैं, इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्रों को आगे लाने के लिए बेहतर बनाती है। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से वैज्ञानिक दृष्टिकोण को जागृत करना इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed