फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Snowfall in high altitude areas of Narkanda and Kinnaur districts

Rampur Bushahar News: नारकंडा और किन्नौर जिले के उंचाई वाले क्षेत्र में हुई बर्फबारी

Mon, 06 Jan 2025 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में एक बार फिर से कड़ाकें की ठंड की चपेट में
विज्ञापन

सांगला/ कुमारसैन/ रामपुर
ऊपरी शिमला क्षेत्र और किन्नौर में सोमवार को दोपहर के बाद मौसम ने करवट ली। किन्नौर और नारकंडा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश होने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं, किन्नौर जिले के सांगला समेत अन्य पर्यटन स्थलों का तापमान शून्य से नीचे लुढ़क गया है। किन्नौर जिले के छितकुल सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं पर्यटक नगरी नारकंडा में हिमपात हुआ है। हालांकि, नारकंडा में बर्फबारी से वाहनों की आवाजाही पर खास प्रभाव नहीं पड़ा। जिले में सोमवार दोपहर के बाद अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया था, जो कि देर रात तक जारी रहा। इसके चलते समूचा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है। जिले के तीनों खंडों के अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का क्रम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed