फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   snow

ऊपरी चोटियों में बर्फबारी से बढ़ी शीललहर

Sat, 14 Mar 2020 09:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
रामपुर/सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर की चोटियों पर शुक्रवार रात से बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी सोमवार सुबह से बारिश का क्रम जारी रहा। जनजातीय जिले की ऊंची चोटियों पर हिमपात शुरू होने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं, बारिश के चलते रिकांगपिओ से काजा की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही सुबह से ठप हो गई है। इससे यात्रियों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ा। सुबह से चट्टानें गिरने से पूर्वनी झूला और पांगी नाला के पास एनएच ठप हो गया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से जनजातीय जिला किन्नौर, ऊपरी शिमला और कुल्लू जिले के आउटर सिराज क्षेत्र की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई। जबकि, निचले इलाकों में बारिश का क्रम जारी रहा। जिले के छितकुल, रक्षम और कुन्नोचारंग में हिमपात हो रहा है। छितकुल में करीब
विज्ञापन

तीस सेंटीमीटर तक हिमपात दर्ज किया गया। वहीं रामपुर, ज्यूरी, झाकड़ी, निरमंड, आनी और 15/20 क्षेत्र में दिनभर बारिश का दौर जारी रहा। ऊंची चोटियों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश से क्षेत्र में ठंड का प्रकोप फिर से बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूह से रिकांगपिओ और रिकांगपिओ रामपुर शिमला के लिए सुबह दोनों जगह एनएच-5 बंद होने से लोगों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ा। वहीं, 90 फीट लंबे पुल को मेकेनिकल सब डिवीजन भावानगर की टीम, एनएच प्राधिकरण और आर्मी के एक दर्जन से अधिक जवानों ने क्षतिग्रस्त पुल को 6 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद 12 बजे तक बडे़ वाहनों के लिए बहाल किया। उधर, एनएच प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता मोहन मेहता ने बताया कि उरनी ढांक के पास क्षतिग्रस्त पुल को दुरुस्त कर दिया है, जबकि अन्य बंद सड़कों को भी जल्द बहाल कर दिया जाएगा। बीआरओ की टीम पंागी नाले के समीप बंद एनएच को बहाल करने में युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। सीमा सड़क संगठन के ओसी डीके राघव ने बताया कि देर शाम शाम तक राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed