फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   SMV School's annual function celebrated from Kumarsain

Rampur Bushahar News: पियांश और अनन्या को मिला ऑलराउंडर का खिताब

Wed, 05 Nov 2025 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
SMV School's annual function celebrated from Kumarsain
कुमारसैन में एसवीएम के वार्षिकोत्सव के दौरान मौजूद मुख्यातिथि और अन्य। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
कुमारसैन से मनाया सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल का वार्षिकोत्सव
विज्ञापन

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। जय कोटेश्वर महादेव के जयकारे के साथ सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुमारसैन का वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पूरे वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। छात्रों में प्रियांश भारद्वाज और छात्राओं में अनन्या को ऑल राउंडर अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। दरबार मैदान में आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व एपीएमसी अध्यक्ष नरेश शर्मा ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। स्कूल के प्रधानाचार्य यशवंत भारद्वाज ने मुख्यअतिथि का स्वागत हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर किया। वार्षिकोत्सव पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नाट्य मंचन, लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्य यशवंत भारद्वाज ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि नरेश शर्मा ने अपने संबोधन में बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर बधाई दी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रांतीय अधिकारी रहे, जिन्होंने शिक्षा और संस्कारों के महत्व पर प्रेरणादायक विचार रखे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य सुभाष कैंथला, संजीव अग्रवाल, विद्यालय की पूर्व प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article