{"_id":"63542e49082d4b16702d5918","slug":"smiriti-elected-sca-president-theog-rampur-hp-news-sml425788367","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मृति अध्यक्ष, ज्योति उपाध्यक्ष और निधि चुनीं सीएससीए सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मृति अध्यक्ष, ज्योति उपाध्यक्ष और निधि चुनीं सीएससीए सचिव
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय ठियोग में सत्र 2022-23 के लिए केंद्रीय छात्र संघ के चयन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। सीएससीए का गठन अकादमिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों में से किया गया है। इसमें बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा स्मृति शर्मा को अध्यक्ष, बीए तृतीय वर्ष की ज्योति को उपाध्यक्ष, बीएससी द्वितीय वर्ष की निधि को सचिव और बीए प्रथम वर्ष के विनोद को सह सचिव बनाया गया है।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ललिता चंदन ने बताया कि इसके अलावा अकादमी क्षेत्र से दीक्षा, शीतल, उज्ज्वल, प्रीति और अशोक को सदस्य चुना गया। रोवर और रेंजर से अभिषेक और प्रीति, एनसीसी से पूनम भारद्वाज और शरद चंदेल, एनएसएस से लक्षित और अभिषेक, संस्कृति क्षेत्र से मोनिका और कृतिका, खेलकूद से रजत श्याम और निकिता चौहान, क्लब सोसाइटी से सुमित और राधा सदस्य के रूप में चुने गए। चयनित सभी सदस्यों को 29 अक्तूबर को शपथ दिलाई जाएगी।