फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Six deities will participate in the Siraj festival

Rampur Bushahar News: सिराज उत्सव में शामिल होंगे छह देवी-देवता

Thu, 15 Oct 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Six deities will participate in the Siraj festival
सिराज उत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक में उपस्थित सदस्य
वॉयस ऑफ आउटर सिराज और मिस आउटर सिराज प्रतियोगिता होंगी मुख्य आकर्षण
विज्ञापन

स्थानीय कलाकारों को भी मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका
, 2 से 4 नवंबर तक चलेगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी के राजा रघुवर स्टेडियम में 2 से 4 नवंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय सिराज उत्सव में इस बार छह देवी-देवता शामिल होंगे। शमशरी महादेव के सानिध्य में आयोजित होने वाले इस उत्सव में क्षेत्र की समृद्ध देव संस्कृति और लोक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। उत्सव में शमशरी महादेव के साथ जगेश्वर महादेव, ओल्वा के कुलक्षेत्र महादेव, देवता व्यास ऋषि, शगागी नाग और भगवती माता परकोट शामिल होंगे। वीरवार को आनी स्थित विश्राम गृह में सिराज उत्सव कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने की। कमेटी अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने बताया कि इस बार सिराज उत्सव में वॉयस ऑफ आउटर सिराज और मिस आउटर सिराज प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से क्षेत्र की स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला और हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा। उत्सव के दौरान महिलामंडलों की रस्साकशी प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक नाटी और अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इससे उत्सव में आने वाले लोगों को लोक संस्कृति से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि आगामी बैठक में तीनों रात्रि सांस्कृतिक संध्याओं के लिए कलाकारों का चयन किया जाएगा। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में बीडीसी चेयरमैन सतपाल ठाकुर, प्रधान चमन भारती, महासचिव शिवराज शर्मा, रमेश ठाकुर, हुकम चंद चौधरी, अमर राठौर, ललित शर्मा, देवेंद्र ठाकुर, सत्यपाल ठाकुर, मंगत राम कारदार, राजू वर्मा, विनोद, राजेश, नवनीत, दयाल, किशोरी लाल और तारा चंद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article