{"_id":"6ac39e7e145d5996d0012ae8","slug":"siraj-utsav-lavi-fair-from-november-rampur-hp-news-c-178-1-ram1004-171608-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सिराज उत्सव लवी मेला 2 नवंबर से, 20 अक्तूबर से ऑडिशन होंगे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सिराज उत्सव लवी मेला 2 नवंबर से, 20 अक्तूबर से ऑडिशन होंगे शुरू
विज्ञापन
. सिराज उत्सव में क्षेत्र के 10 देवी-देवताओं को किया आमंत्रित
. तैयारियों को लेकर बैठक में बनाई रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। देवभूमि आनी का प्रसिद्ध सिराज उत्सव लवी मेला इस वर्ष 2 से 4 नवंबर तक मनाया जाएगा। इस मेले के लिए 20 अक्तूबर से वॉइस ऑफ आउटर सिराज और मिस आउटर सिराज प्रतियोगिताओं के ऑडिशन शुरू होंगे। सोमवार को हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में मेले की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा की गई। मेला कमेटी अध्यक्ष युपेंद्र कांत मिश्रा ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में देवी-देवताओं के आगमन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न कमेटियों के गठन पर विस्तार से चर्चा हुई। युपेंद्र कांत मिश्रा ने बताया कि सिराज उत्सव की शोभा देवी-देवताओं के आगमन से बढ़ती है। इस बार क्षेत्र के 10 प्रसिद्ध देवी-देवताओं को मेले में आमंत्रित किया गया है। मेला देवता शमशरी महादेव के सानिध्य में आयोजित होगा। इनमें देवता पनेवी नाग, कुलक्षेत्र महादेव, व्यास ऋषि, शगागी नाग, जोगेश्वर महादेव और बीनणी महादेव भी शामिल हैं। देवता शमशरी महादेव के कारदार ने कहा कि सभी देवी-देवताओं का स्वागत है। मेले को देव समाज की परंपराओं और नीतियों के अनुसार भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। वॉइस ऑफ आउटर सिराज के ऑडिशन 20 अक्तूबर से शुरू होंगे। इच्छुक प्रतिभागी इसमें भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। मिस आउटर सिराज प्रतियोगिता में क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेशभर की युवतियां भी हिस्सा लेंगी। इन प्रतियोगिताओं से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा। मेले को सफल बनाने के लिए विभिन्न उपसमितियों का गठन किया गया है। प्लॉट आवंटन, स्टेज प्रबंधन, मुख्य अतिथियों के स्वागत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संचालन की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बीडीसी अध्यक्ष सतपाल ठाकुर ने मेला कमेटी को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। पंचायत समिति और क्षेत्र की जनता भी उत्सव को बेहतर ढंग से आयोजित करने में मदद करेगी। मेला कमेटी की अगली बैठक 15 अक्तूबर को होगी।